Big news App
खेलभारत

अंडर-18 गर्ल्स रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप 2021 में 14 सदस्यीय भारतीय महिला शामिल

मुंबई – वैष्णवी दत्तात्रेय पाटिल (कोल्हापुर), आकांक्षा आनंद कटकड़े (नासिक), और लावण्या जगदीश अदुसुमल्ली (मुंबई उपनगर), महाराष्ट्र के तीनों खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम में सफलतापूर्वक जगह बनाई है।
एशिया रग्बी अंडर-18 गर्ल्स रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप 2021 में भाग लेने के लिए मंगलवार को 14 सदस्यीय भारतीय महिला अंडर-18 रग्बी टीम में महाराष्ट्र की तीन लड़कियों को शामिल किया गया है। यह टूर्नामेंट 18 और 19 सितंबर को उज्बेकिस्तान के ताशकंद में खेला जाएगा।
एशिया रग्बी अंडर-18 गर्ल्स रग्बी टीम इस प्रकार है।

अंशिका चौहान (कप्तान, दिल्ली) तरुलाता नाइक (ओडिशा), नंदिनी (दिल्ली), मामा नाइक ,(ओडिशा) गोमती (दिल्ली), निर्मल्या राउत (ओडिशा), चैनल क्रिजल (गोवा), आरती कुमारी (बिहार), आकांक्षा आनंद कटकड़े (महा), सपना कुमारी (बिहार), वैष्णवी दत्तात्रेय पाटिल (महाराष्ट्रा), निकिता उरांव (पश्चिम बंगाल), लावण्या जगदीश अदुसुमल्ली (महाराष्ट्रा) और, सोनाली उरांव (पश्चिम बंगाल)।

टीम का नेतृत्व दिल्ली की अंशिका चौहान करेंगी और इसमें ओडिशा और दिल्ली के तीन-तीन खिलाड़ियों के अलावा पश्चिम बंगाल और बिहार के दो-दो खिलाड़ी शामिल हैं।

पांच देश – कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), भारत, और मेजबान उज्बेकिस्तान चैंपियनशिप में भाग लेंगे।

download bignews app
Follow us on google news
Follow us on google news

Related Articles

Back to top button
Close