मुंबई – स्टार प्लस पर काफी हिट रह चुकी सीरियल इश्कबाज़ से मशहूर हुयी अभिनेत्री सुरभि चंदना अपने नए अंदाज़ को लेकर काफी सुर्ख़ियों में रहती है।
उन्होंने अपने अच्छे लुक्स और कमाल के फैशन स्टाइल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। चाहे ‘नागिन 5’ में उनकी गर्ल नेक्स्ट डोर कैरेक्टर हो या ‘नागिन 5’ में उनका शेप-शिफ्टिंग नागिन कैरेक्टर, अभिनेत्री ने अपने अभिनय कौशल को साबित किया है। सुरभि की इंस्टाग्राम पर 4.7 मिलियन की बड़ी फैन फॉलोइंग है और वह अक्सर अपने यूजर्स के साथ अपनी जबर्दस्त तस्वीरें शेयर करती है। सुरभि अपना 32वां जन्मदिन मना रही है। टीवी पर सुरभि ज्यादातर साड़ी में दिखती हैं लेकिन असल जिंदगी में वह काफी बोल्ड और बिंदास है।
साल 1989 में सुरभि का जन्म मुंबई में हुआ। टीवी पर उन्होंने साल 2009 में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से डेब्यू किया। इसमें उन्होंने कैमियो किया था। चार साल के ब्रेक के बाद वह वापस लौटीं और स्टार प्लस के सीरियल ‘एक ननद की खुशियों की चाबी… मेरी भाभी’ में काम किया। इसके बाद वह सीरियल ‘कबूल है’ में नजर आईं। उन्होंने विद्या बालन की फिल्म ‘बॉबी जासूस’ में एक छोटी सी भूमिका की। सुरभि को स्टार प्लस के सीरियल ’इश्कबाज’ से बड़ी पहचान मिली। इसके लिए उन्हें कई अवॉर्ड से नवाजा गया। फिर सुरभि के करियर का बड़ा मोड़ आया जब उन्हें कलर्स टीवी के सीरियल ‘नागिन 5’ में मौका मिला। इसमें उनका नाम बानी सिंघानिया था।
सुरभि का म्यूजिक वीडियो ‘बेपनाह इश्क’ हाल ही में रिलीज हुआ है। इसमें वह शरद मल्होत्रा के साथ नजर आईं। दोनों ने साथ में ‘नागिन 5’ में काम किया था। सुरभि गर्ल नेक्स्ट डोर कही जाती है। वह अपने फैंशन सेंस से भी खूब सुर्खियां बटोरती है। सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है।