Close
ट्रेंडिंगलाइफस्टाइल

मर्द कभी नहीं बताते अपने पार्टनर को ये बाते


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – आप अपने मेल पार्टनर के बारे में सब कुछ जानती हैं तो आपको ये खबर पढ़ने की जरूरत है। लड़कों के बारे में कई ऐसी बातें हैं जिनके बारे में लड़कियों को शायद ही पता होता है। आइए आज पुरुषों से जुड़े ऐसे ही कुछ रहस्य खोलते हुए आपको बताते हैं, मर्दों के कुछ ऐसे सीक्रेट्स जो वो आपने पार्टनर से कभी शेयर नहीं करेंगे।

पुरुष भले ही इस बात को स्वीकार न करें लेकिन वो अपने सामने से गुजरने वाली हर महिला को एक बार नजर उठाकर जरूर देखते हैं। ऐसा करते समय ज्यादातर पुरुष महिलाओं का मूल्यांकन उनके लुक से करने लगते हैं और महिला के पसंद आने पर उसके व्यक्तित्व को जानने की इच्छा भी रखते हैं।

पुरुषों को महिलाओं की तरह छोटी-छोटी बातों पर रूठना और झगड़ना नहीं आता है। यही वजह है कि कई बार गर्लफ्रेंड के नाराज होने पर लड़कों को नाराजगी की वजह तक मालूम नहीं चलती है। तो अगली बार अपने पार्टनर से नाराज होने से पहले एक बार जरूर सोच लीजिएगा।

पुरुषों को बचपन से ही समझाया जाता है कि वो मजबूत और निडर होते हैं। यही वजह है कि बड़े होकर भी वो कभी अपने डर को दूसरे व्यक्ति के सामने व्यक्त नहीं करते हैं। ऐसा करके वो नहीं चाहते हैं कि कोई उन्हें कमजोर समझें। जिसकी वजह से वो कई बार खुद को नेगेटिविटी और आशंकाओं से भरा हुए भी महसूस करते हैं।

हर पुरुष अपने साथी से इमोशनल सपोर्ट की उम्मींद रखता है। लेकिन वो इस बात को कभी भी खुलकर स्वीकार नहीं करता है। पुरुष हमेशा बाहर से मजबूत दिखने की कोशिश करते हैं लेकिन भीतर से वो भी प्यार महसूस करना चाहते हैं। याद रखें, महिला हो या कोई पुरूष, रोजमर्रा के जीवन का तनाव हर व्यक्ति को प्रभावित करता है।

Back to top button