x
लाइफस्टाइल

National Nutrition Week 2021: इस साल की थीम है “शुरू से ही स्मार्ट फीडिंग”


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – हर साल 1 सितंबर से 7 सितंबर तक ‘नेशनल न्यूट्रिशन वीक’ मनाया जाता है। इसे मनाने का मकसद लोगों को अच्छे पोषक तत्वों और उनके फायदों के बारे में लोगों को बताना हे इस थीम के माध्यम से, बच्चों सहित देश भर के लोगों को जन्म से ही एक अच्छे पोषण आहार के लाभों के बारे में पता चल जाएगा। सप्ताह भर चलने वाले इस अभियान में हेल्दी खायेगा इंडिया,पौष्टिक आहार, स्वस्थ शरीर, सही पोषण और जीवनशैली पर ध्यान केंद्रित करने वाली सरकार द्वारा कई तरह की पहल की जाती है।

इतिहास :

इस सप्ताह को पहली बार मार्च 1975 में अमेरिकन डायटेटिक एसोसिएशन (एडीए) के सदस्यों द्वारा मनाया गया था ,भारत में 1982 में, सरकार ने राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के रूप में एक अभियान शुरू करने का भी फैसला किया। यह व्यक्तियों को एक स्वस्थ जीवन शैली जीने के लिए प्रेरित करने और पोषण के महत्व के बारे में सिखाने के लिए शिक्षित करने के लिए बनाया गया था।

इन चीजों में होता हे सबसे ज्यादा न्यूट्रिशन :

1. लहसुन :

लहसुन में विटामिन C, B1 और B6, कैल्शियम, पोटैशियम, कॉपर, मैंगनीज और सेलेनियम की मात्रा अधिक होती है। लहसुन में एलिसिन जैसे लाभकारी सल्फर यौगिक भी अधिक होते हैं ,लहसुन के खाने से हाई ब्लड प्रेशर के साथ बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करते हैं। ये दिल की बीमारियों का खतरा कम करते हैं। लहसुन में कई तरह के कैंसर से लड़ने वाले तत्व भी होते हे।

2. ब्लूबेरी :

जब फलों के पोषक तत्वों की बात आती है तो सबसे पहले ब्लूबेरी का नाम आता है। ये विटामिन, मिनरल्स और एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। ब्लूबेरी यादाश्त बढ़ाने का काम करता है।

3. डार्क चॉकलेट :

डार्क चॉकलेट फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर और मैंगनीज से भरपूर होती है। इनके एंटीऑक्सीडेंट शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाती हैं। ये दिल की बीमारियों का खतरा भी कम करती है।डार्क चॉकलेट में सबसे अधिक पौष्टिक पदार्थ पाए जाते हैं। डार्क चॉकलेट खाने से डिप्रेशन दूर होता है। इसमें पाए जाने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव पैदा करने वाले हार्मोन को नियंत्रित करते हैं जिससे तनाव कम होता है, चॉकलेट में सेरोटोनिन पाए जाने के कारण यह हमारे दिमाग को तरोताजा रखता है और तनाव व ड‍िप्रेशन को हावी नहीं होने देता। डार्क चॉकलेट में स्ट्रेस को कम करने का विशेष गुण पाया जाता है।

4. अंडा :

अंडा मल्टीविटामिन से भरा होता है। इनमें उच्च मात्रा में ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। जो आंखों की रक्षा करते हैं, ये मोतियाबिंद और आंखों से जुड़ी दिक्कतों का खतरा ताल जाता हे। उबले हुए अंडे खाने से जोड़ों में दर्द नहीं होता. उबले अंडे का पीला पार्ट खाने से आयरन की कमी पूरी होती है।

Back to top button