x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

जाह्नवी कपूर अब इस साउथ के स्टार के साथ करेंगी रोमांस


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने धड़क फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म से ही जाह्नवी कपूर को खास पहचान मिल गई थी। जाह्नवी कपूर के हाथ एक के बाद एक नई फिल्म लग रही हैं। ऐसे में अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस साउथ की एक नई फिल्म में दिखाई देने वाली हैं। हाल ही में खबर आई थी कि जाह्नवी कपूर को साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने अपनी किसी फिल्म का ऑफर दिया है, ये एक एक्शन से भरी फिल्म होने वाली है। हालांकि जाह्नवी कपूर ने इस पर कभी कुछ नहीं कहा था।

बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार हाल ही में ये खबर सामने आई है कि जाह्नवी कपूर, महेश बाबू की जगह एक दूसरे साउथ के सुपरस्टार के साथ दिखाई देने वाली है। खबर के अनुसार जाह्नवी कपूर साउथ के आइकन स्टार अल्लू अर्जुन के पर्दे पर धमाल करने वाली हैं। खबरों की मानें तो अब जाह्नवी ने लगभग मन बना लिया है कि वह अल्लू अर्जुन के साथ की काम करेंगी। अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म दिल राजू बनाएंगे में जाह्नवी कपूर साइन किए जाने की बात सामने आ रही है। अब जैसे ही जाह्नवी कपूर की फिल्म की टीम से बात पूरी तरह से पक्की हो जाती है तो दिल राजू एक्टर अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म का ऐलान कर दिया जाएगा।

एक्ट्रेस गुंजन सक्सेना और धड़क जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं हालांकि अभी भी फैंस को निगाह अब उनकी नई आगामी फिल्म पर टिकी हुई है। एक्ट्रेस को आखिरी बार फैंस ने रूही फिल्म में देखा था।

Back to top button