मुंबई – बॉलीवुड हसीनाएं अक्सर इवेंट्स में बनठन कर पहुंचती हैं और कई बार ऐसा होता कि उनके आउटफिट में कुछ गड़बड़ियों के चलते अटपटे मोमेंट्स हो जाते हैं। कई बार एक्ट्रेसेज इन लंहों को आराम से संभाल लेती हैं और कॉन्फिडेंट नजर आती हैं तो वहीं कई बार यही पल ऊप्स मोमेंट के तौर पर कैमरों में कैद हो जाते हैं। हाल में ही कृति सेनन और शाहिद कपूर बतौर फिल्मी जोड़ी एक साफ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेरी बातों में उलझा जिया’ को प्रमोट करने के लिए इवेंट में पहुंचे थे। दोनों की जोड़ी एक साथ कमाल की लग रही थी।
हसीनाओं का अजीबो-गरीब कपड़ों
इन हसीनाओं का अजीबो-गरीब कपड़ों में दिखना कोई नई बात नहीं है। इन्हीं फैशन के कारण कई बार एक्ट्रेसेस को ऊप्स मोमेंट का शिकार तक होना पड़ता हैं। इतना ही नहीं उन्हें कई बार पब्लिकली शर्मिंदा तक होना पड़ा है। आज ही बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन को ऊप्स मोमेंट का शिकार होना पड़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे, जिन्हें पब्लिकली ऊप्स मोमेंट का शिकार होना पड़ा है। पहले जानें आज कृति सेनन के साथ क्या हुआ।
वीडियो में कृति सेनन ब्लैक ऑफ शोल्डर हाई स्लिट ड्रेस
इसी दौरान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कृति सेनन ब्लैक ऑफ शोल्डर हाई स्लिट ड्रेस में गाड़ी से नीचे उतरती नजर आईं। इस लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने ब्लैक हील पहनी थी। एक्ट्रेस जब गाड़ी से उतरीं तो उनका बैलेंस बिगड़ गया। वो खुद को संभाली और फिर एक बार लड़खड़ा गईं। बगल में रखे गलमे के सहारे वो गिरने से बाल-बाल बचीं। इस दौरान शाहिद कपूर भी घबरा गए और एक्ट्रेस की ओर दौड़े। उन्होंने एक्ट्रेस की हेल्प की और फिर दोनों पूरे कॉन्फिडेंस के साथ आगे आकर कैमरों के सामने पोज देते दिखे।
अपकमिंग फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’
कृति सेनन बहुत जल्द अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में शाहिद कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। ऐसे में बीते दिन इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया, जहां कृति ऐसे कपड़े पहनकर पहुंची, जिसमें ग्रेस-एलिगेंस, ग्लैम और ऊम्फ की कोई कमी नहीं थी। हालांकि, इस बार कृति ने जो कपड़े अपने लिए चुने थे, वो थोड़े हटके-गॉथिक और ग्रंज इंस्पायर्ड थे, जिनमें शायद ही उन्हें पहले कभी देखा हो।
फैंस कर रहे तारीफ
इस पूरे मामले में कृति का कॉन्फिडेंस और खुद को अच्छे से मैनेज करना साफ नजर आया। वहीं फैंस को शाहिद कपूर जेंटल रवैया भी देखने को मिला। शाहिद कपूर और कृति दोनों की ही फैंस तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि शाहिद और कृति के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिल रहा है। दोनों के इस तालमेल को देखते हुए फैंस का अंदाजा है कि फिल्म में भी उनके बीच कमाल का तालमेल देखने को मिल सकता है।