Close
रूस यूक्रेन युद्धविश्व

यूक्रेन में अब तक 406 नागरिकों की मौत: संयुक्त राष्ट्र


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली –  मानवाधिकारों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त के अनुसार यूक्रेन में अब तक रूस की ओर से हमले की शुरुआत करने के बाद यानी 24 अप्रैल से छह मार्च के बीच 406 नागरिकों की मौत हो चुकी है और 801 घायल हुए हैं। उच्चायुक्त ने कहा कि असल आंकड़े इससे कहीं अधिक हो सकते हैं।यूक्रेन के इंफ्रास्ट्रक्चर मंत्री ओलेक्जैंडर कुब्राकोव ने कहा है कि रूस के हमले की वजह से यूक्रेन को लगभहग 10 बिलियन डॉलर का इंफ्रास्ट्रक्चर नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि इस आंकड़ों में लगातार इजाफा हो रहा है। इनमें से अधिकतर इन्फ्रास्ट्रक्चर को एक साल में रिपेयर कर लिया जाएगा। कुछ में दो साल तक का समय लग जाएगा।

रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 12वां दिन है। 12वें दिन रूस ने यूक्रेन के कई शहरों में हमले तेज कर दिए हैं। खारकीव में कई रिहायशी इलाकों पर भी हमला किया गया है। इस बीच दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल आज तीसरी बार वार्ता करेंगे। इससे पहले हुई वार्ता में सुरक्षित कॉरिडोर पर सहमति बनी थी। आज होने वाली बातचीत में युद्ध विराम पर चर्चा हो सकती है। वार्ता से पहले रूस की ओर से यूक्रेन के चार शहरों में फिर से सीजफायर का एलान किया गया है। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने बताया कि यहां की सरकार ने अब तक देश छोड़ने में एक लाख 46 हजार से अधिक विदेशी नागरिकों की मदद की है। इनमें 20 हजार भारतीय शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि सूमी, खारकीव और मारियुपोल में फंसे नागरिकों की निकासी हेतु मानवीय कॉरिडोर के लिए रूस को तुरंत युद्ध विराम करना चाहिए।

Back to top button