Close
ट्रेंडिंग

हनी सिंह के खिलाफ पत्नी शालिनी तलवार ने कोर्ट में दर्ज कराया केस

मुंबई – बॉलीवुड सिंगर और अभिनेता यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उनके व उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट में केस दर्ज कराया। अदालत ने इस मामले में अभिनेता हिरदेश सिंह उर्फ हनी सिंह एवं अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

मजिस्ट्रेट तान्या सिंह ने इस मामले में गायक हनी सिंह को पेश होकर 28 अगस्त तक जवाब देने को कहा है। तलवार ने आरोप लगाया है कि उनके साथ घर में क्रूर व्यवहार किया जाता है। स्वयं को बाड़े में बंद जानवर की तरह महसूस करती है। शादी के बाद से ही उनके साथ मारपीट किया जा रहा है।

हनी सिंह ने इंड्स्ट्री कदम रखने से पहले ही शालिनी से शादी कर ली थी। दरअसल, हनी और शालिनी बचपन के दोस्त हैं और स्कूल के दिनों में दोनों को प्यार हो गया था। हनी और शालिनी स्कूल के दिनों से एक दूसरे को जानते थे और पसंद करने लगे थे। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली।

Back to top button