मुंबई – मुंबई के जोगेश्वरी इलाके से दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी।जोगेश्वरी इलाके में एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने बाइक पर सवार युवक और एक अन्य बस को जोरदार टक्कर मारी।
इस दर्दनाक घटना के बाद इस इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ट्रक को पीछे से बाइक को टक्कर मारते और फिर बस से टकराते हुए देखा जा सकता है। एक व्यक्ति, जाहिर तौर पर ट्रक का चालक, दुर्घटनास्थल से भागते हुए दिखाई दे रहा है।
#WATCH महाराष्ट्र: मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने बाइक पर सवार युवक और एक अन्य बस को टक्कर मारी। (3.8.21) pic.twitter.com/gwqVSk1ygh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2021
फ़िलहाल पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कारवाही अभी जारी है। जल्द ही ट्रक चालक पुलिस की हिरासत में होगा।