x
भारत

Madhya Pradesh में बड़ा हादसा, 150 साल पुरानी जेल की दीवारें गिरी, 21 कैदी गंभीर रूप से घायल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

भोपाल – मध्य प्रदेश के भिंड जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां करीब 150 साल पुरानी जेल की दीवारें ढह गयी। हादसे में 21 कैदी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार हादसे में बैरक नंबर 7 पूरी तरह धवस्त हो गया है। हादसे के समय बैरक में 64 कैदी मौजूद थे। हादसे के समय जेल में कुल 255 कैदी थे। हादसे की जानकारी मिलते ही क्लेक्टर समेत सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

हादसे की वजह के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। वहीं दो कैदियों को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। मामले में पीडब्लयूडी विभाग की लापरवाही सामने आई है। अधिकारियों ने बताया कि हादसा सुबह 5:10 बजे हुआ। एक सिपाही ने देखा की बैरक नबंर 7 का प्लास्टर गिर रहा है। सिपाही ने घटना की जानकारी तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को दी और बाकी सिपाहियों को भी इकट्ठा किया।

जैसे ही सिपाहियों ने बैरक खोलने की कोशिश की पूरा बैरक बरबराकर नीचे गिर गया। इसके बाद बैरक नंबर 2 की दीवारें भी गिर गईं। हादसे में करीब 21 कैदी दीवारों के नीचे दब गए। इसके बाद सिपाहियों ने बाकी कैदियों को बैरक नंबर 8 में शिफ्ट किया।

Back to top button