x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

पुलिस की आंख में धूल झोंकने के लिए राज कुंद्रा ने अपनाई थी ये तरकीब


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – अश्लील फिल्‍म मामले में गिरफ्तार राज कुंद्रा को कोर्ट ने 23 जुलाई तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार किया था। पोर्न वीडियो मामले में मुंबई पुलिस एक-एक करके इस पूरे रैकेट की परत खोल रही है। इस पूरे रैकेट में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

किस तरह से राज कुंद्रा इस पूरे रैकेट को लेकर पुलिस को झांसा दे रहे थे, इसका मुंबई पुलिस ने जांच के बाद खुलासा किया है। दरअसल राज कुंद्रा हॉटशॉट्स ऐप के जरिए ही इन एडल्ट वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते थे। लेकिन पुलिस की नजर से बचने के लिए राज कुंद्रा ने इस ऐप को अपने ही साले प्रदीप बक्षी की कंपनी केनरिन प्राइवेट लिमिटेड को बेच दिया था। पुलिस ने बताया कि यह कंपनी यूके से रन करती थी। लेकिन हॉटशॉट्स ऐप को केनरिन प्राइवेट लिमिटेड को बेचने के बाद भी वह इस एप को मुंबई से हैंडल करते थे।

पुलिस ने बताया कि राज कुंद्रा पोर्न वीडियो को हॉटशॉट्स एप पर स्ट्रीम करने में शामिल थे। हालांकि एप को फोन से हटा दिया गया है। लेकिन राज कुंद्रा पोर्न वीडियो की सप्लाई करते थे और अपने विआन इंडस्ट्रीज के ऑफिस से इसे चलाते थे। वहीं राज कुंद्रा का कहना है कि उन्होंने इस हॉटशॉट्स ऐप को 2019 में 25000 डॉलर में बेच दिया था। वहीं पुलिस का कहना है कि उन्हें पुख्ता सबूत मिले हैं। कुंद्रा के ऑफिस से भी पुलिस को पोर्न क्लिप मिले हैं।

Back to top button