x
खेल

क्रिकेटर हरभजन सिंह फिर बने पिता, घर में ख़ुशी का माहौल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – क्रिकेटर हरभजन सिंह के घर में दोबारा किलकारियां गूंजी हैं। उनकी एक्‍ट्रेस पत्‍नी गीता बसरा दोबारा मां बनी हैं। शनिवार को हरभजन की पत्‍नी गीता बसरा ने एक प्‍यारे से बेटे को जन्‍म दिया हैं। इसकी जानकारी क्रिकेटर हरभजन ने खुद अपने ट्वीट कर दी है।

हरभजन और बसरा की पहले से एक बेटी है जिसका नाम हिनाया हैं उसका जन्‍म 27 जुलाई 2016 को हुआ था। हरभजन बेटे के जन्‍म के बाद बेहद खुश नजर आ रहे हैं। उन्‍होंने जो ट्वीट किया उसमें एक प्‍यारा से मैसेज के साथ नीले रंग के बच्‍चे के ऊनी जुराबे हैं। इसके साथ उन्‍होंने लिखा बेटे का आर्शीवाद प्राप्‍त हुआ। इसके आगे उन्‍होंने पंजाबी में ईश्‍वर को धन्‍यवाद देते हुए लिखा सुकर आ तारा मालका। इसके साथ हरभजन ने हाथ जोड़ते हुए इमोजी पोस्‍ट किया है।

हरभजन और गीता बसरा की शादी 29 अक्टूबर 2015 को पंजाब के जालंधर में शादी हुई थी। उनकी शादी में किक्रेट और सिनेमा जगत से कई जानी- मानी हस्तियां शामिल हुई थीं। हरभजन ने अपने ट्वीटर पर अपनी पर्सनल जानकारी में सबसे पहले लिखा है बेटी का प्राउड फादर, इसके बाद किक्रेटर लिखा है।

Back to top button