x
खेल

ये 5 युवा क्रिकेटर जो अगले 10 साल तक करेंगे Team India पर राज


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – भारतीय क्रिकेट टीम आज हर फॉर्मेट में सबसे आगे है। भारतीय खिलाड़ी पूरी दुनिया में सबसे बेस्ट खिलाड़ियों में से है। पिछले एक दशक से विराट कोहली का दबदबा चल रहा है। भारत की टीम मुख्य रूप से आईपीएल की वजह से मजबूत हुई है। युवा खिलाड़ी को आईपीएल अनुबंध मिले। इसके बाद आईपीएल का परफॉर्मेंस इन खिलाड़ियों को नेशनल टीम तक ले जाने का जरिया बनता है।

ईशान किशन : झारखंड क्रिकेट के क्षेत्र में पहले महेंद्र सिंह धोनी और अब ईशान किशन। झारखंड के इस खिलाड़ी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2016 में टीम इंडिया की कप्तानी की थी। हालांकि उनकी टीम दूसरे स्थान पर रही, लेकिन हमें ईशान किशन के रूप में एक रत्न मिला। वह विकेटकीपर भी हैं, लेकिन ऋषभ पंत ने अग्रणी विकेटकीपर के रूप में अपना स्थान लगभग पक्का कर लिया है। ऐसे में ईशान को एक बल्लेबाज के रूप में खेलना होगा।

पृथ्वी शॉ : पृथ्वी शॉ को तब बड़ा झटका लगा, जब उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट के बाद टीम से बाहर कर दिया गया। उनकी तकनीक में खामियां थीं और इसका खुलासा दुनिया के सबसे मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण के सामने हुआ। लेकिन, इसके बाद पृथ्वी को कोई नहीं रोक पाया है। वह रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं और वह आईपीएल के 14वें सत्र के पहले भाग के दौरान बल्ले से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी रहे। केकेआर के खिलाफ उन्होंने 6 गेंदों में 6 चौके जड़े।

राहुल चाहर : राहुल चाहर एक युवा लेग स्पिनर हैं, जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस का विश्वास जीता है। युजवेंद्र चहल पर निर्भर टीम इंडिया के लिए वह परफेक्ट बैकअप ऑप्शन हैं। राहुल पहले ही भारत के लिए डेब्यू कर चुके हैं. उन्होंने अब तक देश के लिए 3 टी20 मैच खेले हैं।

ऋषभ पंत : ऋषभ पंत पहले ही विश्व क्रिकेट में बड़ा नाम बन चुके हैं। गाबा में ऑस्ट्रेलिया को तबाह करने और इंग्लैंड के खिलाफ आकर्षक पारियां खेलने के बाद वह आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष 10 टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में शामिल होने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने। वह क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में महेंद्र सिंह धोनी की जगह ले रहे हैं, क्योंकि उनकी विकेटकीपिंग स्किल दिन ब दिन बेहतर हो रही हैं।

श्रेयस अय्यर : श्रेयस अय्यर मुंबई के एक प्रतिभाशाली और उभरते हुए खिलाड़ी हैं, जिन्हें शुरुआत में महान प्रवीण आमरे ने कोचिंग दी थी। उन्होंने 2014-15 में फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए क्रिकेट में शानदार डेब्यू किया था। उन्होंने डोमेस्टिक सर्किट में 126 पारियों में 56.90 की औसत से 5707 रन बनाए हैं। वह टीम इंडिया के लिए खेलते हैं और उन्हें अभी और आगे जाना है।

Back to top button