मुंबई – बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का बुधवार सुबह निधन हो गया। स्वास्थ्य समस्याओं के चलते वह पिछले आठ दिनों से आईसीयू में भर्ती थे। 98 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। आज सुबह 7.30 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। दिलीप कुमार को सांस लेने में दिक्कत के चलते 29 जून को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण वह अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती थे। उनके निधन के बाद न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि उनके फैंस भी गमगीन हैं।
Dilip Kumar Ji will be remembered as a cinematic legend. He was blessed with unparalleled brilliance, due to which audiences across generations were enthralled. His passing away is a loss to our cultural world. Condolences to his family, friends and innumerable admirers. RIP.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 7, 2021
दिलीप कुमार के पारिवारिक मित्र फैजल फारुखी ने आज एक्टर के ट्विटर से उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा- बहुत भारी दिल से ये कहना पड़ रहा है कि अब दिलीप साब हमारे बीच नहीं रहे। दिलीप कुमार के निधन की खबर के बाद से ही इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सभी सितारे उनके निधन पर दुख व्यक्त कर रहे हैं। मुंबई के सांताक्रूज कब्रिस्तान में आज अंतिम संस्कार होगा।
अभिनय के क्षेत्र में अपना अद्वितीय स्थान रखने वाले #DilipKumar जी के निधन से बहुत व्यथित हूं। अपने अभिनय से उन्होंने भारतीय सिनेमा जगत को एक नया आयाम दिया।
एक कलाकार के रूप में वह अमर रहेंगे, और अपनी फिल्मों के जरिए हमेशा सिनेमा प्रेमियों के दिल में बसे रहेंगे। pic.twitter.com/Wygkg1446k
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) July 7, 2021