Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

मां के कहने पर Priyanka Chopra ने 30 साल की उम्र में फ्रीज करवाए थे अपने एग्स

मुंबई – प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को लेकर Dax Shepherd के पॉडकास्ट आर्मचेयर एक्सपर्ट (Armchair Expert) के शो का हिस्सा बनी थी। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी से लेकर बच्चा होने तक के राज खोले हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने अपनी मां मधु चोपड़ा की सलाह पर अपने एग्स फ्रीज करवाए थे। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि जब वह 30 साल की थी तभी उन्होंने अपनी मां के कहने पर अपने एग्स फ्रीज करवा लिए थे।

उन्होंने यह भी बताया है कि ऐसा करने की सलाह उन्हें उनकी मां मधु चोपड़ा ने दी थी, जो एक महिला डॉक्टर हैं। मैं अपने सभी युवा मित्रों को बता दूं कि बायोलॉजिकल क्लॉक सच में है। 35 के बाद गर्भवती होना बहुत कठिन हो जाता है। खासकर उन महिलाओं के साथ जो जीवन भर काम करती रही हैं, लेकिन इस समय विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि अगर आप इसे वहन कर सकते हैं, तो मैं लोगों से कहती हूं कि आप करिए।

जब मैंने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी तो लोग कहते थे कि अगर आपका रंग गोरा होता तो आप जरूर सफल होतीं। आपको एकसाथ कई फिल्में ऑफर होतीं। लेकिन आप सांवली हैं। फिल्म की शूटिंग से पहले मुझसे कहते थे, आइए आपको गोरा करते हैं।

Back to top button