x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

आमिर और किरण के तलाक के बाद ट्रेंड हुआ फातिमा सना शेख का नाम


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड एक्टर आमिर खान औ उनकी पत्नी किरण राव की 15 साल की शादी टूट गई है। दोनों ने अपना रिश्ता खत्म करने का ऐलान किया है। बता दें कि आमिर ने अपनी पहली पत्नी रीना को तलाक देकर किरण राव से दूसरी शादी की थी। दरअसल आमिर और किरण ने एक जॉइंट स्टेटमेंट में इस बात का ऐलान किया है कि अब दोनों के रास्ते अलग हो रहे हैं। दोनों अब अपनी जिंदगी को पति पत्नी के बजाए अलग-अलग जिएंगे।

इन दोनों के अलगाव की खबरों के बीच आमिर खान की सह-कलाकार फातिमा सना शेख ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। जैसे ही आमिर और किरण के अलग होने की खबर पब्लिक हुई वैसे ही फातिमा सना शेख सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगीं। कई लोग आमिर और किरण राव के 15 साल के रिश्ते टूटने की वजह आमिर की सह-कलाकार फातिमा सना शेख को मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर फातिमा सबसे ऊपर ट्रेंड कर रही हैं। कई लोग उनपर तरह-तरह के मीम्स भी साझा कर रहे हैं। इसी के साथ कुछ लोगों का ये भी कहना है कि फातिमा ही किरण राव और आमिर खान का रिश्ता टूटने की असली वजह हैं। उनके तलाक के लिए सोशल मीडिया पर फातिमा सना शेख की खूब आलोचना हो रही है।

एक यूजर ने लिखा, ‘फातिमा आमिर खान की जिंदगी में नई महिला हैं, उम्मीद करता हूं कि वो उनके साथ जिंदगी भर रहें। इसके अलावा एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आमिर खान फातिमा से कह रहे हैं-आ रहा हूं मैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इस आदमी को क्या हो गया है और ये सत्यमेव जयते का होस्ट है। मुझे लगता हैं इन्होंने किरण को फातिमा के लिए छोड़ा। टिंगू का बस कद कम है, लेकिन कारनामे बड़े-बड़े हैं।’ कई यूजर्स ने तो ट्वीट करके फातिमा सना शेख को घर तोड़ने वाली भी कह दिया।

फातिमा सना शेख ने आमिर खान के साथ फिल्म दंगल में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने आमिर की ऑन-स्क्रीन बेटी गीता फोगाट की भूमिका निभाई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई, हालांकि फातिमा इसके बाद अधिक फिल्मों में नहीं दिखीं। कई बार ये खबर आई कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Back to top button