x
कोरोनाभारत

Corona से 4 लाख से ज्यादा मौत होने वाला तीसरा देश बना भारत


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा भारत में 4 लाख को पार कर गया है। भारत के अलावा ब्राजील और अमेरिका ही दो देश ऐसे हैं, जहां चार लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है। हालांकि, भारत की तुलना में दोनों देशों में मौतों की संख्या में एक लाख से ज्यादा का अंतर है। गुरुवार को देश में 700 से ज्यादा मरीजों ने अपनी जान गंवाई।

सबसे ज्यादा मौत अमेरिका में –
कोरोना वायरस संक्रमण के चलते दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में हुई। यहां अब तक 6 लाख 20 हजार 645 मरीजों की जान जा चुकी है। वहीं, इस मामले में दूसरे नंबर पर बने ब्राजील में 5 लाख 20 हजार 189 लोगों की मौत हुई है। इन तीन राष्ट्रों के अलावा मैक्सिको में दो लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, पेरू में आंकड़ा दो लाख पहुंचने के करीब है।

अमेरिका, ब्राजील और भारत के अलावा कोविड के चलते सबसे ज्यादा मौतों वाले शीर्ष दस देशों में मैक्सिको (2.3 लाख), पेरू (1.9 लाख), रूस (1.3 लाख), ब्रिटेन, (1.2 लाख) इटली (1.2 लाख), फ्रांस (1.1 लाख), कोलंबिया (1+ लाख) का नाम शामिल है। वहीं, कुल मरीजों के मामले में भी अमेरिका शीर्ष पर है और इसके बाद भारत का नंबर आता है।

इस लिहाज से भारत की स्थिति बेहतर –
देशों में भारत में प्रति 10 लाख आबादी के हिसाब से मौत अब तक सबसे कम है। भारत में यह आंकड़ा 287 है। जबकि, रूस में यह संख्या 916, फ्रांस, मैक्सिको, अमेरिका और ब्रिटेन में 1000 और 2000 के बीच है। महामारी से खासे प्रभावित इन देशों में पेरू में मौत का अनुपात सबसे ज्यादा है। यहां प्रति 10 लाख आबादी पर 5 हजार 765 लोगों की मौत हुई है।

Back to top button