x
भारत

कालिंदी कुंज में स्थित यमुना नदी में में भारी मात्रा में बह रहा है जहरीला झाग :Video


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – राष्ट्रीय राजधानी के कालिंदी कुंज से एक चौंका देने वाली खबर सामने आयी। राजधानी दिल्ली में बहने वाली यमुना नदी एक बार फिर दूषित होने लगी है। कालिंदी कुंज में सोमवार को यमुना नदी में भारी मात्रा में जहरीले झाग बह रहा है।

इस घटना के बाद दिल्ली प्रशाशन पर कई सवाल उठ रहे है। यमुना के पानी में प्रदूषक तत्वों की मात्रा बढ़ने को लेकर दिल्ली सरकार कई बार चिंता जता चुकी है, लेकिन अब तक इस समस्या पर काबू नहीं पाया जा सका है। कुछ लोगो का कहना है की हरियाणा की फैक्ट्रियों से निकलने वाली पानी से भी नदी में प्रदूषक तत्व का स्तर बढ़ जाता है।

दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने बताया था कि गंभीर जल संकट पर काबू पाने के लिए जल बोर्ड ने यमुना नदी में अनुपचारित प्रदूषकों को बहने से तुरंत रोकने और दिल्ली को पर्याप्त पानी देने के लिए हरियाणा सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

राघव चड्ढ़ा ने आरोप लगाया था कि हरियाणा सरकार के सुस्त रवैये के चलते यमुना में बड़ी मात्रा में औद्योगिक कचरा डाला जा रहा है जिससे यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ रहा है और इससे राजधानी दिल्ली के वाटर प्रोडक्शन में कमी आती है। हमारे लैब में ‌चैक किए गए वॉटर सैंपल से इस बात की पुष्टि हुई है।

Back to top button