x
ट्रेंडिंगलाइफस्टाइल

सेक्स समस्याओं का इलाज है मुमक़िन जानिए कैसें ?


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – ज्यादातर कपल्स को सेक्स समस्या सताती रहती हैं | हमें कई बार ये सवाल जरूर आया होगा की क्या सेक्स समस्याओं का बिना दवा भी इलाज हो सकता है।

सेक्सॉलजिस्ट डॉ. प्रकाश कोठारी का कहना है कि तीन चीजें करने से सेक्स में कोई समस्या नहीं आएगी। पहले तो उन्होंने रोज 45 मिनट लगातार चलने की सलाह दी। इससे खून की नलियां खुली रहती है। सेक्स के लिए प्राणायाम भी बहुत फायदेमंद है। मानसिक शांति के लिए शवासन और भ्रामरी प्राणायाम भी रोजाना करें।

आयुर्वेद में कई खूबियां :
कई आदमियों में वीर्य की कमी होती है। गाय के दूध या घी के सेवन से वीर्य जल्दी बनता है। गाय का घी रसायन है। जो जवानी बरकरार रखे और बुढ़ापे को दूर रखे, उसे रसायन कहते हैं। आंवला भी रसायन है, लेकिन उसका सेवन सिर्फ सुबह करना चाहिए। जूस या फिर कच्चा या किसी भी रूप में आंवले के सेवन के बाद अगले आधे घंटे तक कुछ नहीं खाना चाहिए। यह वात, पित्त और कफ तीनों दोषों को संतुलित करता है।

डॉ. कोठारी ने कहा कि आयुर्वेद में वायग्रा जैसी तुरंत फायदा देने वाली दवा तो अभी तक नहीं है, लेकिन लंबे समय तक लेने के लिए आयुर्वेदिक दवाएं सुरक्षित और उम्दा हैं। इसके लिए आयुर्वेद के सही जानकार से सलाह लें। आयुर्वेदिक दवाएं रखने के लिए सिर्फ मिट्टी या कांच के बर्तन का ही इस्तेमाल होना चाहिए।

अन्न ही औषधि :
आयुर्वेद के आधारभूत नियम अपनाने की सलाह देता हूं। आंवला, हरड़, लहसुन, मिश्री आदि के सेवन की बात कहता हूं, जिसे समझने में किसी को भी दिक्कत नहीं आती। हमारा भोजन ही दवा है। यानी पहले आप आहार से इलाज करो, फिर विहार से। अगर इससे आराम न आए तो फिर आखिर में दवा का सहारा लें। विहार मतलब कसरत, दिनचर्या वगैरह। जैसे कि खाना आप चबाकर खाएं। कितना खाते हैं, किस तरह खाते हैं, यह अहम है। पेट अग्नि की माफिक है। एक बार खा लिया तो तीन-चार घंटे तक न खाएं। इससे आपका हाजमा ठीक रहेगा।

आयुर्वेद में कहा गया है कि सुबह उठने के फौरन बाद आप दो गिलास पानी पी लें। ज्यादा नहीं। आप सामान्य पानी लें या मटके का पानी ले सकते है। इससे आपका पेट बिल्कुल साफ रहेगा। इसके बाद आप ब्रश या दातुन करके मुंह के अंदर तिल का तेल भर डालें। होंठ कसकर बंद करके तेल को मुंह के अंदर घुमाएं। इसे बस 5 मिनट करना है। फिर इस तेल को बाहर फेंक दें। इससे आपके दांत मजबूत रहेंगे और गला हमेशा साफ रहेगा।

प्राइवेट पार्ट की मालिश भी नीचे से ऊपर की तरफ करें :
आप जब भी हाथ से मुंह धोते हैं, तो आप नीचे से ऊपर की ओर धोएं। इससे आपको झुर्रियां नहीं पड़ेंगी। प्राइवेट पार्ट में करनी हो तो वह हमेशा नीचे की ओर करनी चाहिए यानी जड़ से शुरू करना चाहिए। पेट सही रखना है तो खूब चबाकर खाएं। पेट के दांत नहीं हैं। आप जितना फटाफट खाएंगे, पेट को उतनी तकलीफ होगी। हाजमा बराबर नहीं होगा। और जब पेट साफ नहीं होगा तो समझ लें, कुछ भी साफ नहीं होगा।

आयुर्वेद में हमेशा कहा गया है कि मालिश दिल की दिशा में होनी चाहिए। मतलब अंगुलियों से ऊपर की ओर। अपना शरीर भी तौलिए से दिल की तरफ ही पोंछना चाहिए क्योंकि खून की गति हमेशा दिल की तरफ होती है।

दूध, गाय का घी और मिश्री का सेवन करें :
कई बार आदमी को कुछ देर के लिए थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है, पर करीब आधे घंटे बाद ताजगी की तरंग का अहसास भी होने लगता है। शुरुआती दिनों में सभी में इस तरह की मायूसी रहती है। इसके लिए कुछ करने की जरूरत नहीं। अगर फिर भी किसी को कमजोरी लगती है, चाहे वह शारीरिक हो या मानसिक, आयुर्वेद के मुताबिक यहां रसायन का सेवन कारगर हो सकता है।

वीर्य डिस्चार्ज के बाद कमजोरी महसूस करने वालों को अगले दिन रसायन के रूप में मैं एक गिलास दूध, उसमें एक चम्मच गाय का घी और कुछ मिश्री का सेवन करना चाहिए। एक ही दिन में ज्यादा बार सेक्स करके या ज्यादा बार मैस्टर्बेशन करके ज्यादा मात्रा में वीर्य निकालना तो नुकसानदायक होता है।

कभी-कभार पोर्न देखने में हर्ज नहीं :
पोर्न उत्तेजना बढ़ाने में मददगार है वरना दुधारी तलवार है। अगर सेक्स एजुकेशन न हो, तो लोग पोर्न में परफेक्ट बॉडी वाली मॉडल्स देखकर अपनी पार्टनर से वैसी अपेक्षा कर बैठते हैं। बड़े-बड़े प्राइवेट पार्ट को देखकर खुद आदमी में हीन भावना आ सकती है। लेकिन अगर उसे सेक्स एजुकेशन मिली है, तो उसे मालूम है कि साइज 2 इंच या उससे ज्यादा है, तो काफी है।

उत्तेजना के लिए पोर्न जरूरी नहीं है। कल्पना से भी काम ले सकते हैं। कभी-कभार देख लिया, तो नुकसान नहीं। जब पोर्न देखे बिना रहा न जाए, इंसान पढ़ने या काम-धंधे पर न जाए, फैमिली के साथ वक्त न बिताए, शादीशुदा जिंदगी पर पोर्न हावी हो जाए, तो ये मानसिक बीमारी के लक्षण हैं। इसलिए वक्त रहते मनोचिकित्सक से उसका इलाज करवाना चाहिए। बच्चों का भी पोर्न देखना ठीक नहीं। वे देखें, इससे पहले उन्हें सेक्स एजुकेशन दे देनी चाहिए।

Back to top button