x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

टीनेजर में प्रियंका चोपड़ा को चाची ने दिया था खास गिफ्ट


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ने वालीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकी में रहती है। उन्होंने सिंगर निक जोनस के शादी की है। इस बीच पीसी ने अपने बचपन की यादें फैंस के साथ शेयर की है। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने 16 साल की उम्र में मिले एक गिफ्ट को लेकर काफी चर्चा में हैं, जो उनकी चाची ने उन्हें दिया था।

प्रिंयका चोपड़ा जल्द ही अमेरिकी लॉन्जरी ब्रांड विक्टोरिया सीक्रेट के लिए रैंप वॉक करती नजर आएंगी। कंपनी की तरफ से एक कैंपेन की शुरुआत की गई है जिसका हिस्सा प्रियंका चोपड़ा भी हैं। महिला सशक्तिकरण को लेकर चलाए गए विक्टोरिया सीक्रेट के इस कैंपेन का नाम VS Collective है। कंपनी ने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस को अपना ब्रांड रिप्रेजेन्टेटिव चुना है। उनके अलावा 6 अन्य महिलाएं भी इस कैंपेन में शामिल होंगी।

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए फीमेल एथलीट्स, एक्टिविस्ट और एंटरप्रेन्योर को मौका दे रही है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि ये कैंपेन कंपनी की रीब्रांडिंग का हिस्सा है क्योंकि पिछले कुछ समय से कंपनी द्वारा चलाए जा रहे फैशन शो की काफी आलोचना हो रही है। कंपनी पर आरोप लगे कि वह महिलाओं के सामने बॉडी शेप व साइज को लेकर गलत छवि और उदाहरण पेश कर रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने बताया, जब वह 16 साल की थीं तो उनकी चाची ने उन्हें विक्टोरिया सीक्रेट की तरफ से एक गिफ्ट दिया था जिसे लेकर वह काफी उत्साहित थीं। उन्होंने आगे कहा कि विक्टोरिया सीक्रेट जैसे ब्रांड के विकास और भविष्य की सफलता को आकार देना मेरे लिए बहुत रोमांचक है। मैं नए ग्राहकों के लिए और उन लोगों के लिए सबसे अधिक उत्साहित हूं जो हमेशा विक्टोरिया सीक्रेट के ग्राहक रहे हैं।

Back to top button