x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

अर्जुन रामपाल का बदला हुआ लुक देख फैंस हुए हैरान, पहचान पाना हुआ मुश्किल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपने लुक में कुछ इस तरह का बदलाव कर लिया हैं कि जिसे देखकर उनके फैंस काफी ज्यादा हैरान हैं। दरअसल अर्जुन रामपाल ने अपने लुक में थोड़ा सा बदलाव कर लिया हैं जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। एक्टर ने प्लेटिनम ब्लोंड हेयर कराए हैं।ऐसे में अर्जुन का इस तरह बदला लुक देख फैंस उन्हें पहचान नहीं पाए।

सामने आई वीडियो में अर्जुन कपूर सफेद बालों में दिखाई दे रहे हैं इस दौरान उन्होंने आखों पर चश्मा लगा रखा है और मास्क पहन रखा है जिस वजह वो बिल्कुल पहचानने में नहीं आ रहे हैं। फैंस तो पहली नज़र में उन्हें देखकर कन्फ्यूज़ ही हो गए कि ये कोई बॉलीवुड एक्टर है या हॉलीवुड? हाल ही में अर्जुन रामपाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं, इस वीडियो को देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं। ऐसे में एक्टर की तस्वीर देखकर उन्हें कोई कमजोर बता रहा है। तो किसी ने उन्हें बुड्ढा करार दिया हैं। इस दौरान किसी ने उन्हें हॉलीवुड स्टार भी कह है। अर्जुन रामपाल का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वर्क फ्रंट पर बात करने तो अर्जुन रामपाल फिल्म ‘नेल पॉलिश’ में दिखाई देंगे। इसके अलावा एक्टर जल्द ही कंगना रनौत की फिल्म ‘धाकड़’ में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 1 अक्टूबर, 2021 को रिलीज हो सकती है।

Back to top button