x
मनोरंजन

सामने आई मलाइका-अरबाज के तलाक की वजह


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान इनकी केमिस्ट्री भी लोगों को काफी पसंद आती थी। हालांकि बरसों पुराना यह रिश्ता अब खत्म हो चुका है। दोनों अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। अरबाज से अलग होने के बाद मलाइका अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों अपने रिश्ते पर खुलकर बात करते हैं, साथ ही दोनों को कई बार एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते भी देखा गया है।

इंटरव्यू के दौरान अरबाज ने बताया था, ”मैंने कपड़ों के लिए कभी रोक-टोक नहीं की। मैंने हमेशा से मलाइका के पहनावे का समर्थन किया है, क्योंकि मैं जानता हूं कि जिसको जिस चीज के लिए जितना रोका जाए वह वही काम करता है। इसलिए मैंने कभी भी मलाइका के फैशन को लेकर कुछ नहीं कहा।” हालांकि दोनों में से किसी ने भी तलाक के इतने वर्षों बाद भी अलग होने की असली वजह नहीं बताई है। कहा जाता है कि दोनों के विचारों में मतभेद होने लगे थे जिसकी वजह से उन्होंने तलाक ले लिया।

एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 1998 में शादी कर ली थी। दोनों का रिश्ता 19 वर्षों तक चला, इसके बाद दोनों की राहें जुदा हो गईं। रिश्ता टूटने के बाद इसके पीछे की वजहों पर लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए। फैंस यह तक अनुमान लगाने लगे कि छोटे कपड़ों और फैशन की वजह से दोनों का तलाक हुआ। हालांकि अरबाज यह साफ कर चुके हैं कि दोनों के रिश्ता टूटने की वजह यह नहीं है।

Back to top button