x
विश्व

अमेरिका और रूस : जो बाइडेन और व्लादिमीर पुतिन ने मिलाया हाथ


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जिनेवा में राजनयिक वार्ता शुरू रह रहे हैं। स्विटजरलैंड के राष्ट्रपति ने पहले दोनों का अभिवादन किया, फिर एक बैठक की गई। इस बैठक में बाइडेन और पुतिन के अलावा अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी शामिल थे।

इस दौरान पुतिन और बाइडेन की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें दोनों एक दूसरे से हाथ मिलाते दिख रहे हैं। अब दोनों नेताओं के बीच उच्च स्तरीय वार्ता होगी, जिसमें अन्य वरिष्ठ सहयोगी भी शामिल होंगे। ऐसा माना जा रहा है कि ये वार्ता कई घंटों तक चलेगी। बाइडेन और पुतिन साइबर हमलों, रूस के अमेरिकी चुनाव में कथित हस्तक्षेप, शस्त्र नियंत्रण और रूस के यूक्रेन में हस्तक्षेप जैसे मुद्दों पर बात करेंगे। बाइडेन और पुतिन की मुलाकात से इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि अमेरिका और रूस के बिगड़े रिश्तों में स्थिरता आएगी।

Back to top button