मुंबई – तरुण एक मशहूर टिकटॉकर, एक्टर, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। जिसके सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फेन्स फोल्लोविंग है। टिकटॉक पर उनके करीब 5 मिलियन फॉलोअर्स थे। फिर 2020 में टिकटॉक भारत में बंद हो गया। फिर उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करना शुरू कर दिया। आज इंस्टाग्राम पर भी उनके लाखों फॉलोअर्स है।
हम में से ज्यादातर लोग यूट्यूब वीडियो हो या इंस्टाग्राम रील्स, लोग घंटों अपना समय बिताते है। सोशल मीडिया स्टार्स की भी पॉपुलैरिटी आज किसी बॉलीवुड सेलेब से कम नहीं है, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री से खुद फेमस कंटेंट क्रिएटर्स को मूवी के ऑफर आ रहे है। कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तरुण किनरा छोटी सी उम्र में इंटरनेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है।अपने यूनिक स्टाइल, कंटेंट और वीडियोज से तरुण लाखों दिलों के चहेते बन गए है।
सबसे हटकर अपने आइडिया और यूजर्स फ्रेंडली वीडियोज के माध्यम से उन्होंने जल्द ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। उनके एक वीडियो पर मिलियन में व्यूज आते है। वो फैशन, लाइफस्टाइल के यूट्यूब शॉर्ट्स और इंस्टारील्स से अपने फैंस के बीच पॉपुलर हुए। तरुण के स्नैपचैट में 750k लाख सब्सक्राइबर्स और Moj ऐप में 4.7 मिलियन फॉलोअर्स है। उन्होंने 2020 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था। उन्होंने अपने चैनल पर पहला वीडियो 8 सितंबर 2020 को अपलोड किया था। अब तक उनके पहले वीडियो को करीब 2 लाख लोग देख चुके है।
अपनी पॉपुलैरिटी के चलते अन्हें बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार्स अपने साथ काम करने के लिए बुलाते है। उन्होंने दो बार एक्टर वरुष धवन के साथ स्क्रीन शेयर किया। उन्होंने फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ और ‘भेड़िया’ के प्रमोशन के लिए वरुण के साथ एक वीडियो बनाया। वरुण अब उन कुछ प्रभावशाली लोगों में से एक बन गए, जिन्हें इंस्टाग्राम पर बड़े-बड़े स्टार्स द्वारा फॉलो किया जाता है। तरुण ने कई पॉपुलर ब्रांड्स के साथ भी काम कर चुके है।