x
भारतराजनीति

West Bengal : केंद्र सरकार ने अलापन बंद्योपाध्याय को किया शो-काउज, तो लिया है रिटायरमेंट, कार्रवाई के मूड में केंद्र


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

कोलकाता – बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के पूर्व मुख्य सचिव अलापन बंद्योपाध्याय द्वारा केंद्र के निर्देश को आमान्य कर दिल्ली में नहीं ज्वाइन करने के बाद केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने उनके खिलाफ शो काउज करने का निर्णय किया है। उनके खिलाफ शीघ्र ही कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है, हालांकि अलापन बंद्योपाध्याय ने आज रिटायरमेंट ले लिया है और ममता बनर्जी ने उन्हें अपना मुख्य सलाहाकार नियुक्त किया है।

वहीं, केंद्र सरकार ने अलपन बंदोपाध्याय के खिलाफ कार्रवाई का मूड बना लिया है। बताया जा रहा है कि उन्हें चार्जशीट दी जाएगी। रिटायर होने के बाद भी कार्रवाई की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को रिपोर्ट करने में विफल रहने के लिए अलपन बंदोपाध्याय को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। दरअसल, केंद्र सरकार ने 28 तारीख को उन्हें दिल्ली अटैच करने का आदेश दिया था। उसी दिन पीएम मोदी के साथ बैठक को लेकर विवाद सामने आया था। सोमवार सुबह 10 बजे उन्हें दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक स्थित DOPT यानी डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग में रिपोर्ट करना था, मगर 60 घंटे बाद जो हुआ उसने केंद्र के आदेश को ताक पर रख दिया।

कौन हैं अलपन बंदोपाध्याय?
अलपन बंदोपाध्याय की जहां तक बात है तो प्रशासनिक तौर पर वो पश्चिम बंगाल के सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। तूफान और कोरोना से लड़ाई में राज्य उन्हीं की देखरेख में आगे बढ़ रहा है। दूसरी तरफ वो मौजूदा सरकार के भी करीब हैं। अलपन बंदोपाध्याय ममता बनर्जी के बेहद करीबी नौकरशाह माने जाते हैं। उन्हें टेक्स्ट बुक मैन कहा जाता है यानी वो नियमों के पाबंद नौकरशाह माने जाते हैं। वो विवाद से दूर रहने वाले अफसरों में गिने जाते हैं। उनके करियर पर अब तक कोई धब्बा नहीं लगा है। लेकिन, दो सरकारों के टकराव में अब उनके ऊपर अनुशासनात्मक कार्रवाई की तलवार लटक गई है।

Back to top button