x
भारत

Big News : महाराष्‍ट्र सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में तब हड़कंप मच गया जब वहां एक कॉल आई और कॉल करने वाले ने कहा कि महाराष्‍ट्र सचिवालय में बम रखा गया है। इस खबर से पूरे शहर में हड़कंप मच गई और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड फौरन सचिवालय परिसर पहुंच गया। छानबीन में बम स्क्वॉड को कुछ भी नहीं बरामद हुआ है।

इसे लेकर अब मुंबई पुलिस का कहना है कि यह फर्जी कॉल हो सकती है। फिलहाल पूरे परिसर की जांच की जा रही है और कॉल किसने किया और क्‍यों किया इसकी भी छानबीन की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसने कॉल किया था उसका पता चल गया है। उसका नाम सागर बताया जा रहा है और वो नागपुर का रहने वाला है। उसने दोपहर करीब 12 बजकर 40 मिनट पर कॉल कर सचिवालय में बम रखने की खबर दी थी। बम की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने कहा कि मुंबई में मंत्रालय की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। बम की सूचना आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष को मिली थी।

Back to top button