x
ट्रेंडिंग

चक्रवात यास के चलते भारी बारिश के कारण रांची की कांची नदी पर एक पुल गिर गया


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

झारखंड – चक्रवाती तूफान यास का बिहार, झारखंड और यूपी में भी असर साफ दिख रहा है। इन राज्यों में शाम से लेकर रात भर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। झारखंड की राजधानी रांची में मई महीने में पिछले 24 घंटे में बारिश का नया रिकॉर्ड बन गया है। इन राज्यों कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश से आवागमन से लेकर बिजली आपूर्ति बाधित है।

रांची के तामार इलाके में कांची नदी पर तीन साल पहले बना एक पुल 27 मई को राज्य में चक्रवात यास की चपेट में आने के बाद भारी बारिश के कारण ढह गया था। रांची जिले के तामार, बुंडू और सोनाहातु क्षेत्रों को जोड़ने वाले हरडीह-बुधडीह पुल का निर्माण राज्य में पिछले एनडीए शासन के दौरान करोड़ों रुपये खर्च करके किया गया था। अभी तक इस पुल को जोड़ने वाली सड़कों का काम अभी पूरा नहीं हुआ था, और नाही पुल का औपचारिक उद्घाटन भी नहीं हुआ था।

प्रदेश कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक केशव महतो कमलेश ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पुल का निर्माण करने वाली कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने और इंजीनियरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया।

Back to top button