x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

सुशांत राजपूत केस: विकीपीडिया के फाउंडर से भिड़े SSR के फैन्स


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड में चेतन भगत की बुक ” Three Mistakes of My Life ” पे से बनी फ़िल्म ” Kai Po Che! ” से अपनी कारकिर्दी शुरू करने वाले सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर अभी भी सवाल जारी हैं की उन्होंने खुदकुशी की थी या फिर उन्हें मारा गया था।

14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत मिले थे। मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया था। करीब डेढ़ महीने बाद उनके पिता केके सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती के और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। सिंह ने रिया पर सुशांत को खुदकुशी के लिए उकसाने और उनके बैंक खाते से 15 करोड़ रुपए की हेराफेरी का केस दर्ज कराया था, जो बाद में CBI को सौंप दिया गया।

सुशांत की मौत को 11 महीने का वक्त बीत चुका है। उनकी मौत पर अभी भी करवाई जारी हैं। दिल्ली एम्स की टीम उनकी हत्या की आशंका से इनकार कर चुकी है तो वहीं CBI इस बात की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच कर रही है। हर तरफ सुशांत के फैन्स लगातार सुशांत को इंसाफ मिलने की मांग कर रहे हैं। सुशांत के फेन्स ने सोशल मीडिया पर विकीपीडिया के खिलाफ अभियान चलाया, जिसने अपने पेज पर सुशांत की मौत की वजह आत्महत्या बताई है।

गुरुवार को सोशल मीडिया पर ” Wikipedia Sushant Was Killed ” ट्रेंड हुआ। सुशांत के फैन्स ने वेबसाइट से अपने पेज पर उनकी मौत की वजह बदलने के लिए कहा। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बात पर कहा की विकीपीडिया पर सुशांत की मौत को लेकर दिया गया डिस्क्रिप्शन अधूरा है, क्योंकि अभी CBI इस मामले में जांच कर रही है।

विकीपीडिया के फाउंडर जिमी वेल्स ने सुशांत के फैन्स को सफाई देते हुए सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर ट्वीट करके लिखा ” सुशांत सिंह राजपूत के प्रिय फैन्स विकीपीडिया विश्वसनीय सूत्रों पर आधारित है। ट्विटर ट्रेंड्स पर बेस्ड नहीं। ” जिसके प्रत्युत्तर में एक फैन ने लिखा ” क्या आप विश्वसनीय सूत्र मेंशन कर सकते हैं। जैसे कि सुशांत के जिम इंस्ट्रक्टर, फैमिली और फ्रेंड्स विश्वसनीय सूत्र होने चाहिए या पुलिस, जिनकी जांच झूठी है। हम उन सूत्रों के बारे में जानना चाहते हैं, जिनकी जानकारी के आधार पर आप इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं। ”

Back to top button