x
विश्व

भारत को COVID-19 संकट से बहार लाने के लिए अमेरिका संसद में प्रस्ताव पेश


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

वॉशिंगटन – भारत में बढ़ते जा रहे कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दुष्प्रभाव को देखते हुए अमेरिका संसद में भारत की सहायता के लिए एक प्रस्ताव पेश किया गया। भारत में अब तक कोरोना वायरस के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,54,96,330 हुई। और अब तक covid19 सेहोने वाली कुल मौतों की संख्या 2,83,248 हो गई है। भारत में लगातार कोरोना वायरस की लहर तेजी से आगे बढ़ती जा रही हैं। जिस वजह से भारत की अर्थव्यवस्था में काफी हद तक गिरावट आ चुकी हैं।

हालही में अमेरिकी सांसदों के समूह ने प्रतिनिधि सभा में covid19 की इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए भारत को दी जाने वाली सहायता में बढ़ोतरी करने का प्रयास जारी रखने के प्रस्ताव पेश किया गया। अमेरिकी संसद ब्रेड शेर्मन और स्टीव चबोट ने इस प्रस्ताव द्वारा अमेरिकी प्रशासन से निजी क्षेत्र के साथ मिलकर भारत को चिकित्सा सहायता सुविधा और तत्काल आधार पर ऑक्सीजन उत्पादक संयंत्र एवं क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंकर और कंटेनर आदि आवश्यक उपकरणों की आपूर्ति पर कार्य किये जाने का अनुरोध किया।

इस प्रस्ताव में इस मुश्किल वक्त में भारत को तत्काल चिकित्सा सुविधाएं एवं टिक्के के कच्चे माल की आपूर्ति के लिए किये गए सभी प्रयासों की भी सराहना की गयी।अमेरिकी कांग्रेसी जो विल्सन ने कहा, “मैं इस दिल दहला देने वाले संकट के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करता हूं।”

Back to top button