Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

अनिल कपूर ने शादी की सालगिरह मनाते हुए कपूर परिवार की तस्वीर की शेयर

मुंबई – बॉलीवुड के अभिनेता अनिल कपूर ने सुनीता कपूर के साथ 19 मई 1984 में अपने नए जीवन की शुरुआत की थी। दोनों के बीच की केमिस्ट्री को लेकर वह ज्यादातर सुर्खियों में रहते हैं। उनकी शादी को 37 साल पुरे हो चुके हैं।

आज उनकी शादी की सालगिरह पर अनिल कपूर ने अपने सोशियल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पे कपूर परिवार की बेहद प्यारी तस्वीर पोस्ट की। उनके फेन्स को ये तस्वीर इतनी पसंद आयी की थोड़ी ही देर में कई लाइक्स और कमेंट मिले। उनके सभी फेन्स ने अनिल को उनकी सालगिरह पर कई शुभकामनाये दी।

अनिल कपूर ने अपनी कारकिर्दी की शुरुआत उमेश महरा की फ़िल्म ” हमारे तुम्हारे ” से की थी | इसके बाद उन्होंने कई बड़ी फिल्मे जैसे ” कर्मा “, ” तेज़ाब “, ” राम-लखन “, ” रखवाला “, ” मलंग ” और ” मिस्टर इंडिया ” आदि में काम किया। अनिल ने बॉलीवुड में कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया हैं।

अनिल को अब तक कई अवार्ड जैसे नेशनल फिल्म अवार्ड्स, फ़िल्म्फरे अवार्ड्स, IIFA अवार्ड्स, ज़ी सिने अवार्ड्स आदि से सन्मानित किया जा चूका हैं।

Back to top button