x
राजनीति

जेपी नड्डा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एस टिकेंद्र सिंह जी के निधन पर वर्चुअल मीटिंग के जरिये जताया शोक


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – आज पूरा देश कोरोना वायरस की इस भयंकर वैश्विक महामारी के चुंगल में फसता ही जा रहा दिख रहा है। भारत में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 3,26,098 नए मामले सामने आये और 3,890 लोगो ने अपनी जान गवा दी। कोरोना की दूसरी लहर का कहर अब बॉलीवुड के साथ राजकारण में भी देखने को मिल रहा है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मणिपुर के प्रमुख एस टिकेंद्र सिंह का गुरुवार को कोरोनावायरस के कारण निधन हो गया। वे कोरोना वायरस से संक्रमित थे। उनका इम्फाल के शिजा अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन अब वो कोरोना की वजह से हमारे बीच नहीं रहे।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि टिकेंद्र सिंह ने लोगों और पार्टी की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सिंह के असामयिक और दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा ” श्री एस टिकेंद्र सिंह एक समर्पित नेता थे, जो मणिपुर में भाजपा को मजबूत करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध थे। उन्होंने समाज की बेहतरी के लिए अथक प्रयास किया। दुख हुआ। उनके असामयिक और दुर्भाग्यपूर्ण निधन से। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति ! ”

उनके निधन पर जगत प्रकाश नड्डा सहित भाजपा के कई बड़े नेताओंने ट्वीट करके शोक जताया। जेपी नड्डा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एस टिकेंद्र सिंह जी के निधन पर भाजपा के कई दूसरे नेताओ के साथ मिलकर वर्चुअल मीटिंग के जरिये शोक जताया।

Back to top button