x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

मास्क न लगाने के कारण सोनू निगम हुए बुरी तरह ट्रोल, जानें क्या कहा यूजर्स ने…


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – सोनू निगम अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी राय रखते नजर आते है। कंगना रनौत की तरह ही सोनू भी काफी बेबाक हैं। मौजूदा समय में देश में कोरोना से हालात खराब हैं। ऐसे में सेलेब्स लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। ऐसा ही सोनू निगम ने भी किया है। उन्होंने लोगों की मदद के लिए ब्लड डोनेशन कैंप का उद्घाटन किया और खुद भी बल्ड डोनेट किया।

ब्लड डोनेशन के साथ ही सोनू निगम ने 250 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर भी मदद के तौर पर दिए हैं। हालांकि ब्लड डोनेट करते वक्त सोनू निगम ने मास्क नहीं लगाया था। ये बात लोगों को पसंद नहीं आई और गुस्साए लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। भड़के फैंस ने सोनू की खूब क्लास लगाई। इससे परेशान सोनू निगम ने ट्रोलर्स को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया और खूब खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान उनकी जुबां से भी कई अपशब्द निकल गए।

सोनू ने लिखा – यहां जो लोग आइंस्टाइन बन रहे हैं उनके लिए, मुझे उन्हीं की भाषा में जवाब देने दो, जिसके ये लोग लायक हैं। इसके बाद उन्होंने कई अपशब्दों का प्रयोग किया है। अब सोनू का ये जवाब वायरल हो रहा है। सोनू निगम के इस गुसे वाले अंदाज को कुछ लोग सही बता रहे हैं तो कई लोग उनका आलोचना भी कर रहे हैं। उनके इस जवाब पर लगातार लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं।

Back to top button