x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

बिपाशा बसु ने दिखाया बेटी देवी का चेहरा,क्यूटनेस फ़िदा हुए फैंस


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – जहां क्रिसमस के दिन आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पहली बार अपनी बिटिया रानी राहा का चेहरा दुनिया को दिखाया वहीं बिपाशा बसु ने भी अपनी बेटी देवी की बेहद खास तस्वीर क्रिसमस पर शेयर की है। हालांकि, बिपाशा ने खुद क्लियर किया है कि उन्होंने इस क्रिसमस पर पहली बार बेटी की तस्वीर नहीं शेयर की है बल्कि 6 महीने पहले से ही वह बच्ची की झलकियां सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रही हैं इसलिए क्रिसमस पर ये देवी का डेब्यू नहीं है।

View this post on Instagram

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

बिपाशा ने दिखाया देवी का चेहरा

बिपाशा बसु ने देवी की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनका साइड फेस दिख रहा है।रेड कलर की ड्रेस और हेयरबैंड में देवी बहुत ही प्यारी लग रही हैं।बिपाशा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा-इस क्रिसमस सांता के पास एक नया हेल्पर है जो अपने साथ सभी के लिए खुशी और प्यार का गिफ्ट लेकर आया है।

फोटो में दिखा देवी का क्यूट अंदाज

बिपाशा बसु ने इस मौके पर खुद बताया कि उन्होंने इस क्रिसमस पर पहली बार बेटी की तस्वीर नहीं शेयर की है बल्कि 6 महीने पहले से ही वह अपनी बच्ची की झलकियां सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रही हैं इसलिए क्रिसमस पर ये देवी का डेब्यू नहीं है। लेकिन इस बार की तस्वीर काफी प्यारी है।

फैंस ने बिपाशा की बेटी को कहा- क्यूट सांता

इस पोस्ट में बिपाशा की बेटी को क्यूट बताते हुए सबने क्रिसमस की बधाई दी है। काफी लोगों ने उनकी बेटी को बार्बी डॉल कहकर पुकारा है।देवी का चेहरा देखकर फैंस खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने बिपाशा के पोस्ट पर कमेंट की लाइन लगा दी है. देवी को कुछ फैंस करण की कॉपी बता रहे हैं।एक फैन ने लिखा- पापा की कॉपी. वहीं दूसरे फैन ने लिखा- बार्बी डॉल। एक फैन ने लिखा- हमारा छोटा सांता।

बिपाशा ने नवंबर 2022 को देवी को जन्म दिया

बिपाशा और करण ने साल 2016 में शादी रचाई थी और 2022 में अगस्त में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। बिपाशा ने 12 नवंबर 2022 को देवी को जन्म दिया था. हाल ही में बिपाशा ने डिलिवरी के बाद बढ़े उनके वजन को ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया था. बिपाशा ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा था- मैं उन्हें कहना चाहती हूं कि प्लीज ट्रोल करते रहिए. ये बिल्कुल ठीक है क्योंकि मुझे फर्क नहीं पड़ता है.हालांकि, बिपाशा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी बेटी के जन्म के बाद उन्हें पता लगा कि उसके दिल में दो छेद हैं और वो वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट से पीड़ित हैं। इसके बाद हार्ट सर्जरी का उन्हें सहारा लेना पड़ा।

Back to top button