Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

नेहा कक्कड़ और पति रोहनप्रीत सिंह में हुई लड़ाई! गुस्से में नोचें एक-दूसरे के बाल

मुंबई – बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह का एक लड़ाई वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों बुरी तरह से लड़ते हुए दिख रहे हैं। इस कपल का नोकझोंक देखकर फैंस कॉमेंट कर इनके खूब मजे ले रहे हैं। वहीं कुछ लोग हैरान परेशान होकर इन्हें अजीबो-गरीब नसीहतें दे रहे हैं।

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आपस में लड़ते हुए एक फनी वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों हाथापाई करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में नेहा, रोहन का कॉलर पड़कर पीटते हुए दिख रही हैं तो वहीं रोहन नेहा का बाल खिंचते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में तेरी मेरी दोस्ती का म्यूजिक चल रहा है।

कुछ यूजर्स इन दोनों के वीडियो पर रिएक्शन देते हुए लिखा है कि आप दोनों पहले कोरोना महामारी में लोगों की मदद कर लेते इसके बाद लड़ते तो अच्छा होता। वहीं एक और यूजर ने लिखा है कि शादी के बाद का महौल कुछ ऐसा ही होता है। एक औऱ यूजर ने लिखा कि लड़ाई कुछ हद तक ठीक है लेकिन इस तरह समय ऐसी वीडियो शेयर करना जायज नहीं लगता है।

Back to top button