Close
भारत

त्रिपुरा में बड़ा सड़क हादसा, 5 भाजपा नेताओं की मौत

अगरतला – दक्षिणी त्रिपुरा में शुक्रवार शाम एक मिनी ट्रक पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया। दक्षिण त्रिपुरा के नूतन बाजार इलाके में एक मिनी ट्रक के पलट जाने से उसमें बैठे पांच बीजेपी नेताओं की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं संग तीन महिला व एक पुरूष मैक्सी ट्रक में सवार होकर अपने घरों को लौट रहे थे। तभी अचानक नियंत्रण खो देने से गाड़ी पलट गई।

जानकारी के मुताबिक बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता एक चुनावी रैली में गए थे। रैली खत्म होने के बाद जब वो पिकअप के जरिए लौटने लगे, तभी नूतनबाजार के पास वाहन सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गया। इसके बाद वो गड्ढे में जा गिरा। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 घायल लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू किया गया। घटना पर राज्य बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।

Back to top button