Close
कोरोनाविश्व

कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट निर्माता ने COVID19 में 15 करोड़ रुपे का दिया दान

इंग्लैंड – पुरे भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अपनी घातक असर दिखा रही हैं। फ़िलहाल भारत में 3,82,315 से ज्यादा covid19 के नए मामले सामने आये। हर दिन covid19 के मामलो में बढ़ोतरी होती जा रही हैं | जिससे कई लोग ऑक्सीजन की आपूर्ति और मेडिकल सुविधाएं समयसर न मिल पाने से अपनी जान गवा रहे हैं।

भारत को इस महामारी से बहार निकालने के लिए विश्व की प्रतिष्ठित कंपनी covid19 में मदद के लिए सामने आयी। मोंडेलेज इंटरनेशनल के कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट निर्माता COVID-19 राहत प्रयासों में सहायता के लिए लगभग ₹ 15 करोड़ ($ 2 मिलियन) का योगदान देगे। कंपनी ने कहा कि इस पैसे का इस्तेमाल देश के फ्रंटलाइन श्रमिकों के लिए चिकित्सा आपूर्ति और महत्वपूर्ण उपकरण खरीदने के लिए किया जाएगा। जिससे कई जरूरतमंद लोगो की जान बचायी जा सकेंगी। साथ ही में मोंडेलेज अपने उत्पादों को वितरित करना जारी रखेगा।

Back to top button