x
कोरोनाभारत

भारत में कोरोना से मचा हाहाकार! 24 घंटे में करीब 3 लाख नए मामले, 2 हजार से ज्यादा की मौत


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – कोरोना महामारी की दूसरी लहर अत्यधिक गंभीर होती जा रही है। देश में पहली बार 2.94 लाख नए मामले सामने आए हैं और दो हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में हालात बेहद चिंताजनक होते जा रहे हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली में रिकार्ड मौतें हुई हैं। सक्रिय मामलों का आंकड़ा भी 21 लाख को पार कर गया है।

आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे के दौरान 2,94,115 नए मामले मिले हैं, 1,66,520 मरीज ठीक हुए हैं और 2,020 लोगों की मौत हुई है, जिसमें महाराष्ट्र में सबसे अधिक 519, दिल्ली में 277, छत्तीसग़़ढ में 191, उत्तर प्रदेश में 162, कर्नाटक में 149, गुजरात में 121 और मध्य प्रदेश में 77 मौतें शामिल हैं। देश में अब तक के मामले एक करोड़ 56 लाख नौ हजार को पार कर गई है। इनमें से एक करोड़ 32 लाख 69 हजार से ज्यादा मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और 1,82,570 लोगों की अब तक जान भी जा चुकी है।

सक्रिय मामलों की संख्या 21,50,119 हो गई है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे जारी आंक़़डों के मुताबिक कुल संक्रमितों की संख्या 1.53 लाख थी। उबर चुके लोगों की संख्या 1.31 करोड़ और मृतकों की संख्या 1,80,530 थी।

Back to top button