x
भारतविश्व

PM मोदी ने रद्द किया पुर्तगाल और फ्रांस का दौरा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ही – पूरा देश आज कोरोना वायरस से जूझ रहा हैं। लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं जैसे लगता हे की पुरे देश में कोरोना ब्लास्ट न हुआ हो। कोविद-19 ने भारत को काफी बुरी तरह से अपने चुंगल में फ़सा लिया हैं।

हालही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 मई को होने वाले 16 वें भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के लिए पुर्तगाल की यात्रा करने वाले थे। मगर अब कोविद-19 की महामारी के बढ़ते प्रभाव के चलते अपनी यात्रा रद्द कर दी। साथ ही साथ द्विपक्षीय यात्रा जिसके लिए वे फ्रांस की यात्रा भी करने वाले थे उसे भी रद्द कर दी। अब भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन वर्चुअल तरीके से होंगी।

आप को बता दे की सोमवार को यूनाइटेड किंगडम के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन कोविद-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए दूसरी बार भारत का दौरा रद्द कर दिया। इससे पहले जॉनसन 25 अप्रैल को भारत आने वाले थे।

Back to top button