x
रूस यूक्रेन युद्धविश्व

शांति वार्ता के लिए यूक्रेन पर हमला नहीं रोकेगा रूस


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

रूस: रूस-यूक्रेन के बीच लगातार 46वें दिन भी जंग जारी है। आए दिन रूसी सेना आक्रामक होती जा रही है। वहीं यू्क्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं। वहीं रूसी हमले की वजह से अब तक 45 लाख लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। जबकि अर्थव्यवस्था को भी 45 फीसदी से ज्यादा नुकसान हुआ है। जेलेंस्की ने आज दक्षिण कोरिया को संबोधित किया और रूस के खिलाफ कदम उठाने का आह्वान किया। यूरोपीय संघ ने 20 रूसी एयरलाइंस को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। वहीं, रूस ने स्पष्ट किया है कि शांति वार्ता के लिए हम अपना सैन्य अभियान नहीं रोकेंगे।

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि हम शांति वार्ता के लिए यूक्रेन में अपना सैन्य अभियान नहीं रोकेंगे। बता दें कि रूस यूक्रेन पर अपने हमले को विशेष सैन्य अभियान बताता है। लावरोव ने कहा राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहले दौर की वार्ता के दौरान सैन्य अभियान को रोकने का आदेश दिया था। लेकिन, अब हमारी स्थिति बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि हमें यूक्रेन के साथ वार्ता जारी रखने का कोई कारण नहीं दिखता। लेकिन, अगर वार्ता का अगला दौर होता भी है तो भी हम अपना अभियान जारी रखेंगे।

खारकीव के मेयर इहोर तेरेखोव ने कहा है कि शहर में आज भारी गोलाबारी हुई है। इसमें एक बच्चे समेत कई लोगों की जान जाने की खबर है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि यूक्रेन के सशस्त्र बल शहर की रक्षा कर रहे हैं।

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि कीव पर रूस के हमले की संभावना डोनाबास में लड़ाई पर निर्भर करेगी। मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि रूस ने यूक्रेन के डिफेंस को उत्तर की ओर खींचने के लिए अपनी इकाइयों को बेलारूस के गोमेल और रूस के ब्रियांस्क व कुर्स्क क्षेत्र में तैनात रखी हैं।

Back to top button