x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

प्राण प्रतिष्ठा के बाद लौट रहा रामानंद सागार का रामायण,जानें कब और कहां देख सकेंगे इसे


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – टीवी का सबसे पॉपुलर सीरियल रामायण हर किसी का फेवरेट रहा है. 90 के दशक के बच्चों का बचपन ही इस सीरियल को देखते हुए बीता है. दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले इस शो की दीवानगी आज भी उसी तरह है जैसे उस जमाने में हुआ करती थी. हर धर्म के लोगों ने इस सीरियल को खूब प्यार दिया है. वहीं, इस बीच दर्शकों के लिए खुशखबरी सामने आई है.

लौट रहा रामानंद सागार का रामायण

दर्शकों का लोकप्रिय शो रामायण एक बार फिर उनका मनोरजंन करने लौट रहा है. जी हां. 1987 में आए इस शो को एक बार फिर टेलीकास्ट करने का ऐलान किया गया है. दूरदर्शन के ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है.

लॉकडाउन में भी खूब देखा गया रामायण

बता दें कि, हाल ही में अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हुआ है. इस उद्घाटन समारोह में रामायण के राम-सीता और लक्ष्मण भी शामिल हुए थे. राम मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद इसे एक बार फिर से टेलीकास्ट करने की मांग उठी थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है. वहीं, इससे पहले कोरोन के समय लगे लॉकडाउन में भी रामायण को दोबारा टेलीकास्ट किया गया था.

फिर टेलीकास्ट होगा ‘रामायण’

खबर है कि डीडी नेशनल पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला धार्मिक सीरियल ‘रामायण’ दोबारा टेलीकास्ट होने जा रहा है। एक बार फिर से इसके प्रसारण का ऐलान किया गया है। साल 1987 में पहली बार टीवी पर आए रामानंद सागर के ‘रामायण’ ने चारों तरफ तहलका मचा दिया था। इसने जब-जब टीवी पर दस्तक दी, हर कोई इसे देखने के लिए उत्सुक नजर आया है।1987 में शुरू हुआ यह शो कम समय में फेमस हो गया। इसके बाद त्रेता युग की कहानी को दिखाते हुए कितने ही शो बने, लेकिन कोई भी रामानंद सागर की ‘रामायण’ को टक्कर नहीं दे सका। इस शो को दोबारा देखने के लिए दर्शकों ने काफी उत्सुकता दिखाई है। ऐसे में उनके लिए गुड न्यूज सामने आई है। ‘रामायण’ एक बार फिर टेलीविजन पर कास्ट किया जाएगा। इसे किस प्लेटफॉर्म पर टेलीकास्ट किया जाएगा, आइये जानते हैं।

एक्स प्लेटफॉर्म (पहले ट्विटर) पर दूरदर्शन के पेज से ट्वीट किया गया है कि छोटे पर्दे की दुनिया पर ‘रामायण’ लौट रहा है। इस प्लेटफॉर्म पर लिखा गया, ‘धर्म, प्रेम, और समर्पण की अद्वितीय गाथा…एक बार फिर आ रहा है पूरे भारत का सबसे लोकप्रिय शो ‘रामायण’, जल्द देखिए #DDNational पर।’

फैंस की डिमांड, शुरू हो ये शो भी

इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस ने खुशी जताई है। उन्होंने ‘जय श्रीराम’ लिखकर शो के शुरू होने की खुशी जताई। इसी के साथ ये भी डिमांड की कि श्रीकृष्ण पर बने शो को भी दोबारा शुरू किया जाए। रामायण में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को एक बार फिर भगवान राम और माता सीता बने देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं।

दूरदर्शन पर लौट रहा है ‘रामायण’

कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन में भी ये टीवी पर लौटा था और सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो भी बन गया था। एक बार फिर से इसको छोटे पर्दे पर वापस लाया जा रहा है। दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर घोषणा की है कि रामानंद सागर की ‘रामायण’ फिर से टेलीविजन स्क्रीन पर वापसी कर रही है।

वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिकी ये बात

एक छोटी वीडियो क्लिप शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा गया है- धर्म, प्रेम और दान की फिर से अलौकिक पौराणिक कथा…एक बार फिर से आ रहा है पूरे भारत का सबसे लोकप्रिय शो ‘रामायण’, जल्द ही डीडी नेशनल पर देखें ‘रामायण’। इसके साथ उन्होंने अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी को टैग भी किया है।

लोगों को है ‘रामायण’ का इंतजार

इसके टेलीकास्ट की खबर सुनकर फैंस खुशी से झूम उठे हैं। लोग इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- बहुत अच्छा निर्णय। मैंने भी मांग की थी जो कि आप पूर्ण कर रहे हैं। कृपया प्रसारण का समय और दिन बताएं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- इस ‘रामायण’ को तो अनगिनत बार देखा जा सकता है। वहीं कुछ लोगों ने कमेंट बॉक्स में ‘जय श्री राम’ लिखकर अपने इमोशन्स को जाहिर किया है।

लॉकडाउन में रामानंद सागर की ‘रामायण’ ने बनाया था रिकॉर्ड

आपको बता दें कि जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस की चपेट में थी, उस वक्त ‘रामायण’ को लोगों के लिए 33 साल बाद 28 मार्च को दोबारा टीवी पर प्रसारित किया गया था। 33 साल बाद भी इस पौराणिक शो को दर्शकों का वही प्यार मिला, जो साल 1987 में मिला था। लॉकडाउन के समय में ‘रामायण’ दूरदर्शन पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो था।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद फिर ऑनएयर हो रही है ‘रामायण’

अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया स्टारर पौराणिक शो ‘रामायण’ में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के बचपन से लेकर रावण से युद्ध तक उनके जीवन की कहानी को विस्तार से इस शो में रामानंद सागर ने उतारा। महर्षि वाल्मीकि की रामायण और तुलसीदास की रामचरितमानस से प्रेरित ‘रामायण’ के टोटल 78 एपिसोड्स थे। आपको बता दें कि 22 जनवरी 2024 को ‘अयोध्या’ में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ था, जिसमें इस शो के राम-सीता और लक्ष्मण भी शामिल हुए थे। प्राण प्रतिष्ठा के बाद फैंस ने एक बार फिर से ‘रामायण’ को पर्दे पर देखने की इच्छा जताई, जिसे मेकर्स ने खुशी-खुशी स्वीकार किया और तीसरी बार इस शो को प्रसारित करने का निर्णय लिया।

शो की स्टारकास्ट

स्टारकास्ट की बात करें तो, इस शो में अरुण गोविल ने श्रीराम, दीपिका चिखलिया ने माता सीता और सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था. ये शो पहली बार साल 1987 में दुरदर्शन पर शुरू हुआ था. शो के हर किरदार को आज भी लोग पसंद करते हैं. इतना ही नहीं अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया यानी राम-सीता मे नजर आए इन स्टार्स को आज भी लोग भगवान के रूप में ही देखते हैं.

रामायण में किस एक्टर ने निभाया था कौन सा किरदार

अरुण गोविल (श्रीराम)

दीपिका चिखलिया (माता सीता)

सुनील लहरी (लक्ष्मण)

अरविंद त्रिवेदी (रावण)

दारा सिंह (हनुमान)

सपोर्टिंग स्टारकास्ट

संजय जोग (भरत)

समीर राजदा(शत्रुघ्न )

बाल धुरी (राजा दशरथ)

जयश्री गाड़कर (रानी कौशल्या)

पद्मा खन्ना (कैकयी)

रजनीबाला (सुमित्रा)

इसके अलावा सुनील लहरी ने श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार निभाया था। इसके अलावा शो में दारा सिंह ‘हनुमान’, बशीर खान ‘अंगद’, संजय जोग ने ‘भरत’ का किरदार निभाया था।

Back to top button