x
कोरोनाभारत

Coronavirus : भारत में कोरोना ने पकड़ा विकराल रूप, 24 घंटे में 2 लाख से ज्यादा नए मामले, 1,038 की मौत


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – भारत में कोरोना पूरी तरह बेकाबू हो गया है। यहां हर दिन मामले बढ़ते ही जा रहे है। पिछले 24 घंटे में 2,00,739 नए मामले सामने आये है। देश में पहली बार एक दिन में 2 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आये है। सरकार और नागरिक सब चिंतित है। कोरोना का ये विकराल रूप सबके लिए खतरा बनता जा रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1038 लोगों की मौत हो गयी। हालांकि 93,528 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं।

इससे पहले मंगलवार को 184,372 नए केस आए थे। पिछले साल 2 अक्टूबर के बाद से बीते दिन देश में सबसे ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है। कोविड से मरने वालों की कुल संख्या 1,73,123 हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में 58,952 मामले सामने आए। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 20,510 नए केस आए। वहीं राजधानी दिल्ली में भी रिकॉर्ड 17,282 नए केस दर्ज किए गए।

2 लाख नए मामलों के बाद देश में एक्टिव केस की संख्या 14.71 लाख हो चुकी है। जो कुल संक्रमित मामलों का 10.46 फीसदी है। एक्टिव केस भी पिछले 10 दिन में करीब दोगुना हो चुका है। वहीं देश में अब तक 11.44 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। भारत में अब तक कोरोना वायरस की जांच के लिए कुल 26,20,03,415 सैंपल की टेस्टिंग हो चुकी है। ICMR के मुताबिक, बुधवार को देश भर में 13,84,549 सैंपल टेस्ट किए गए।

इन राज्यों में सबसे अधिक नए केस –
महाराष्ट्र- 58,952
उत्तर प्रदेश- 20,510
दिल्ली- 17,282 केस
छत्तीसगढ़- 14,250
मध्य प्रदेश- 9,720
गुजरात- 7,410
बिहार- 4786

Back to top button