x
कोरोनाराजनीति

रॉबर्ट वाड्रा कोरोना पॉजिटिव, प्रियंका गांधी ने किया असम का चुनावी दौरा रद्द


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने असम में अपना चुनाव प्रचार रद्द कर दिया है। अब वह कुछ दिनों तक होम क्वारंटीन रहेंगी। दरअसल प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं जिसके बाद प्रियंका ने कुछ दिन होम क्वॉरंटीन रहने का फैसला लिया है। असम का दौरा रद्द कर वह वापस दिल्ली लौट रही हैं।

प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लिखा है कि ‘हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है। मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूंगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूं। मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूं।’

Back to top button