x
मनोरंजन

अरबाज और मलाइका की फिर बढ़ी नजदीकियां! घर भ िजवाया ये तोहफा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी हॉटनेस की वजह से सुर्खियों में रहती है। आये दिन उनके अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते को लेकर खबरे आते रहती है। मलाइका का फिल्मी करियर जितना रंगीन रहा है उतनी ही उतार-चढ़ाव भरी उनकी निजी जिंदगी रही है। साल 2016 में अरबाज खान संग उनका तलाक हो गया था।

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ढेर सारे आम की एक फोटो शेयर की है और इसके लिए उन्होंने अरबाज को धन्यबाद भी कहा है। उन्होंने लिखा है कि ‘अरबाज थैक्यू, इन ताजे आमों के लिए। वहीं यह कहना गलत नहीं है कि अरबाज आज भी मलाइका की पसंद नापसंद का ख्याल रखते हैं। जब मलाइका ने अरबाज खान के साथ अपना 18 साल पुराना रिश्ता खत्म किया था तब ये बात बी-टाउन के गलियारों में आग की तरह फैल गई थी। यह खबर सुनकर सभी को हैरान रह गए थे।

सूत्रों के मुताबिक इनके रिश्ते में काफी खटास आ गई थी। वहीं फिलहाल अरहान की कस्टडी मलाइका के ही पास है। कहीं ना कहीं इस खूबसूरत रिश्ते की टूटने की वजह अरबाज का दूसरी लड़कियों से मिलना-जुलना बताया गया तो कभी मलाइका का नाम अर्जुन कपूर के साथ जोड़ा गया। इस वक्त लाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं जो उम्र में उनसे 9 साल छोटे हैं। वहीं दोनों के बीच 9 साल का गैप है जिस वजह से लोगों ने कई बार उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया है।

 

Back to top button