मुंबई – सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इस साल की शुरुआत में शादी के बंधन में बंधे थे, जिसके बाद वह कई बार पैपराजी के सामने आए। दोनों को साथ में देखकर फैंस काफी खुश होते है और सिद्धार्थ-कियारा अपने फैंस की इच्छा का पूरा ध्यान भी रखते है। अपनी शादी के बाद से ही दोनों बी-टाउन के पसंदीदा जोड़ी बन गए है।
कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस के पति सिद्धार्थ मल्होत्रा उन्हें फुल सपोर्ट करते हुए दिखाई दिए है। इस फिल्म के प्रीमियर पर कियारा अपने हीरो कार्तिक आर्यन नहीं बल्कि पति के साथ पहुंची थीं। इस दौरान मुंबई की बारिश ने इस कपल की एपीयरेंस को और भी रोमांटिक बना दिया। सिद्धार्थ और कियारा का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
‘सत्यप्रेम की कथा’ के प्रीमियर पर अपने पति को लेकर गई थीं। कियारा ने ऑफ व्हाइट रंग का सूट पहना हुआ था और सिद्धार्थ भी अपनी पत्नी के साथ ट्विनिंग करते हुए सेम रंग का कुर्ता पायजामा पहने दिखाई दिए थे। जब इस इवेंट से दोनों निकल रहे थे जब मुंबई में जोर की बारिश हो रही थी। कियारा के लिए प्रोटेक्टिव हसबैंड बनकर सिद्धार्थ ने छाता लेकर ना सिर्फ बीवी को भीगने से बचाया बल्कि फैंस की भीड़ से भी बचाते हुए गाड़ी तक ले गए। सिद्धार्थ के इस जेस्टर पर कियारा ब्लश करती हुई नजर आईं।
सिद्धार्थ और कियारा के रिश्ते की अफवाहें उन दोनों के एक साथ अभिनय करने के बाद शुरू हुईं शेरशाह, कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित बायोपिक, जिन्होंने देश की सेवा करते हुए अपना जीवन त्याग दिया। दोनों पहली बार स्क्रीन पर फिल्म ‘शेरशाह’ में साथ नजर आए थे। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी खूब पसंद की गई थी।