x
भारत

मातम! एक ही परिवार के 5 लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या, पुरे गांव में मच गया हड़कंप


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

पटना – बिहार के सुपौल में एक ही परिवार के 5 लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। इस घटना से पुरे गांव में हड़कंप मचा गया है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। मृतक परिवार सुपौल के राघोपुर में रहते थे। हालांकि पुलिस ने अब तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

पूरे मामले की जांच शुरू हो गयी है। फोरेंसिक की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस ने बताया कि परिवार में मौजूद माता-पिता ने तीन बच्चों के साथ शुक्रवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राघोपुर थाना क्षेत्र के गद्दी वार्ड-12 में रहने वाले पति-पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा एक ही कमरे में फंदे से लटके हुए मिले हैं। मृतक परिवार में पिता का नाम मिश्रीलाल साह बताया जा रहा है।

पूरे परिवार को बीते शनिवार को आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद से आस-पड़ोस के लोगों ने परिवार के सदस्यों को बाहर आते-जाते नहीं देखा था। शुक्रवार देर शाम पड़ोसियों ने शक के बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी। जब दरवाजा खोला गया तो अंदर पूरा परिवार फंदे पर लटका हुआ मिला।

Back to top button