x
लाइफस्टाइल

सुबह खाली पेट खजूर खाने के होते है कई फायदे


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – खजूर का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। मीठा होने के बाद भी यह सूखा मेवा कई तरह के स्वास्थ्य लाभों से भरा है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर के लिए लाभदायक होते हैं। वहीँ अगर आप सुबह के समय इसे खाली पेट खाते हैं तो इसके फायदे की लिस्ट और भी बढ़ जाएगी। इसमें मौजूद फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन बी6 और आयरन आपके शरीर को कई बीमारियों से भी बचाते हैं। एक खजूर से 23 कैलोरी होती है इसलिए ग्लूकोज और फ्रुक्टोज का खजाना खजूर डायबिटीज में सहायक होने के साथ ही इम्यून पावर को भी बूस्ट करता है। चलिए आपको बताते हैं सुबह के समय खाली पेट खजूर खाने से आपको क्या फायदे होंगे।

असली खजूर की पहचान

असली और अच्छी गुणवत्ता वाले खजूर चुनने की ट्रिक है उनकी बनावट, रंग और स्थिरता को ध्यान से देखना।सबसे अच्छे खजूर आमतौर पर मुलायम और चिकने होते हैं, उनका रंग एकसार होता है, और वे बहुत ज्यादा सूखे या बहुत ज्यादा चिपचिपे नहीं होते।अच्छी गुणवत्ता के खजूर में मिठास प्राकृतिक होती है, और उनकी सुगंध ताजगी दर्शाती है।

डाइजेशन के लिए फायदेमंद

सुबह खाली पेट खजूर का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

एनीमिया की समस्या होगी दूर

सुबह खाली पेट खजूर खाने से एनीमिया की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, इसमें आयरन मौजूद होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाने में मदद करता है। इससे शरीर में खून की कमी दूर होती है।

हड्डियों को मजबूत बनाए

खजूर में कॉपर, सेलेनियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इसमें मौजूद विटामिन K खून को गाढ़ा होने से रोकता है और हड्डियों को मेटाबोलाइज्ड करने में मदद करता है।

पीरियड्स में फायदेमंद

जिन महिलाओं को पीरियड्स में बहुत ज्यादा दर्द होता है उन्हें अपनी डाइट में खजूर को ऐड कर देना चाहिए। सूखे खजूर में भारी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर होते हैं।

Back to top button