x
भारत

पाकिस्तानी नौसेना ने 11 भारतीय को पकड़ा, नौकाओं में लगे हैं GPS ?


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी नौसेना ने मंगलवार देर रात 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया है कि भारतीय मछुआरे पाकिस्तानी जल सीमा में कथित तौर पर मत्स्य आखेट कर रहे थे। साथ ही पाकिस्तान नौसेना ने दो भारतीय नौकाएं भी जब्त की हैं।

पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने गिरफ्त में आए भारतीय मछुआरों डॉक्स पुलिस कराची को सौंप दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी नौसेना ने दो भारतीय नौकाएं और उनके चालक दल के 11 सदस्यों को देखा गया। इस दौरान गश्त कर रहे नौसेना के अधिकारियों ने उन्हें पकड़ लिया। पाकिस्तानी नौसेना का कहना है कि भारतीय मछुआरों ने अपनी नौका में जीपीएस डिवाइस लगा रखी थी।

Back to top button