x
भारतराजनीति

Yogi Cabinet 2.0 से इन लोगों की मंत्रिमंडल से छुट्टी, ये बने मंत्री


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

लखनऊ – योगी आदित्यनाथ ने आज दोबारा यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. लखनऊ में आयोजित एक भव्य समारोह में सीएम और डिप्टी सीएम सहित 53 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई.केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को डिप्टी सीएम बनाया गया है. वहीं, योगी के मंत्रिमंडल में यूपी के मऊ के काझा खुर्द गांव के रहने वाले अरविंद कुमार शर्मा को भी शामिल किया गया है.

इस बार दिनेश शर्मा, सतीश महाना, आशुतोष टंडन, श्रीकांत शर्मा, सिद्धार्थनाथ सिंह, महेंद्र सिंह जैसे कद्दावर नेताओं को मंत्री नहीं बनाया गया है। कई मंत्री पहले ही विधायक का चुनाव हार गए थे। उन्हें छोड़ भी दिया जाए तो दो दर्जन से ज्यादा विधायकों को इस बार मंत्री पद नहीं मिला है। हार कर भी मंत्री बनने वालों में केशव प्रसाद मौर्य का नाम सबसे ऊपर है। योगी आदित्यनाथ के साथ दो डिप्टी सीएम समेत कुल 52 मंत्रियों ने शपथ ली है। इसमें 18 कैबिनेट. 14 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्यमंत्री बने हैं। केशव प्रसाद मौर्य दोबारा डिप्टी सीएम बने हैं, जबकि दिनेश शर्मा की जगह ब्रजेश पाठक को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

इन लोगों की मंत्रिमंडल से छुट्टी –
दिनेश शर्मा
सतीश महाना
आशुतोष टंडन
श्रीकांत शर्मा
सिद्धार्थनाथ सिंह
महेंद्र सिंह
रामनरेश अग्निहोत्री
जय प्रताप सिंह
नीलकंठ तिवारी
नीलिमा कटियार
अशोक कटरिया
श्रीराम चौहान
गुलाब देवी
जय प्रकाश निषाद
जय कुमार सिंह जैकी
अतुल गर्ग
मोहसिन रजा
मनोहर लाल मुन्नू कोरी
सुरेश कुमार पासी
अनिल शर्मा
महेश चंद्र गुप्ता
डा. जीएस धर्मेश
लाखन सिंह राजपूत
चौधरी उदय भान सिंह
रमाशंकर सिंह पटेल
अजित पटेल
अपर्णा,
अदिति
राजेश्वर सिंह

यह लोग बने मंत्री –
कैबिनेट मंत्री-18
केशव प्रसद मौर्य
ब्रजेश पाठक
सूर्य प्रताप शाही
सुरेश कुमार खन्ना
स्वतंत्र देव सिंह
बेबी रानी मौर्य
लक्ष्मी नारायण चौधरी
जयवीर सिंह
धर्मपाल सिंह
नंद गोपाल नंदी
भूपेंद्र सिंह चौधरी
अनिल राजभर
जितिन प्रसाद
राकेश सचान
अरविंद कुमार शर्मा
योगन्द्र उपाध्याय
आशीष पटेल
संजय निषाद

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)-14
नितिन अग्रवाल
कपिल देव अग्रवाल
रवींद्र जायसवाल
संदीप सिंह
गुलाब देवी
गिरीश चंद्र यादव
धर्मवीर प्रजापति
असीम अरुण
जेपीएस राठौर
दयाशंकर सिंह
नरेंद्र कश्यप
दिनेश प्रताप सिंह
अरुण कुमार सक्सेना
दयाशंकर मिश्र दयालु

राज्यमंत्री-10
मयंकेश्वर सिंह
दिनेश खटीक
संजीव गोंड
बलदेव सिंह ओलख
अजीत पाल
जसवंत सैनी
रामकेश निषाद
मनोहर लाल मन्नू कोरी
संजय गंगवार
बृजेश सिंह
केपी मलिक
सुरेश राही
सोमेन्द्र तोमर
अनूप प्रधान वाल्मीकि
प्रतिभा शुक्ला
राकेश राठौर गुरु
रजनी तिवारी
सतीश शर्मा
दानिश आजाद अंसारी
विजय लक्ष्मी गौतम

Back to top button