x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

भारती सिंह का दिखा कुछ ज्यादा ही बड़ा बेबी बंप, देखते ही फोटोग्राफर्स ने पूछ डाला ऐसा सवाल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – मनोरंजन जगत की जानी मानी कॉमेडियन भारती सिंह जल्द ही मां बनने वाली हैं। विशेष बात है कि प्रेग्नेंसी के चलते भारती सिंह ने एक भी दिन अपने काम से ब्रेक नहीं लिया तथा निरंतर काम करती रहीं। ऐसे में डिलीवरी के कुछ दिन पूर्व ही भारती पैपराजी के कैमरे में कैद हुईं। इस के चलते सबकी निगाहें भारती सिंह के बेबी बंप पर अटकीं।

इसके साथ ही पैपराजी से चर्चा करते हुए भारती सिंह ने बताया कि किस दिन वो अंतिम शूट करेंगी। हाल ही में भारती सिंह रियलिटी शो ‘हुनरबाज’ के सेट के बाहर स्पॉट हुईं। इस के चलते भारती सिंह ग्रे कलर का लूज वनपीस पहने नजर आई। भारती सिंह को वैनिटी वैन के पास आता हुआ देख पैपराजी कैमरा लेकर तैयार हो गए तथा भारती सिंह से पूछा कि आपने खाना खाया। तत्पश्चात, भारती ने कहा कि उन्होंने आज कढ़ी चावल खाया है क्योंकि बृहस्पतिवार है।

इसके बाद भारती सिंह ने पैपराजी से कहा कि आज और फिर कल मेरा अंतिम शूट है। भारती सिंह ने जैसे ही ये कहा तो पैपराजी ने कहा कि हम आपको काफी मिस करेंगे। इसके बाद भारती ने बोला कि मैं अमेरिका थोड़ी ना सेटिल हो रही हूं। भारती सिंह के ये बोलते ही पैपराजी हंसने लगे। तभी भारती ने बोला कि मैं बेबी करके वापस आऊंगी, मगर मिस करना मुझे।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

जवाब में पैपराजी ने बोला कि आपके साथ हमारी दुआ है। इसके बाद पैपराजी ने भारती सिंह से हॉस्पिटल का नाम पूछा तो कॉमेडियन शांत हो गईं। इस वीडियो को आप जैसे ही देखेंगे तो आपकी निगाहें भारती सिंह के बड़े से बेबी बंप पर अटकेगी। भारती सिंह की प्रेग्नेंसी को 9 माह हो गए है तथा अप्रैल के पहले सप्ताह में वो कभी भी बच्चे को जन्म दे सकती हैं।

Back to top button