x
भारतरूस यूक्रेन युद्धविश्व

भारतीय छात्र सैनिकेश रविचंद्रन रूस से लड़ने के लिए यूक्रेन की सेना में हुआ शामिल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

तमिलनाडु: कोयंबटूर का एक 21 वर्षीय छात्र सैनिकेश रविचंद्रन रसिया से लड़ने के लिए यूक्रेनी अर्धसैनिक बल में शामिल हो गया है। सैनिकेश रविचंद्रन ने भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए आवेदन किया था। लेकिन रविचंद्रन का सिलेक्शन नहीं हो पाया। तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के 21 वर्षीय छात्र सैनिकेश रविचंद्रन रूस के खिलाफ लड़ने के लिए यूक्रेन में अर्धसैनिक बलों में शामिल हो गया है।

अधिकारियों ने उसके आवास का दौरा किया और उसके माता-पिता से इस बारे में पूछताछ की। उन्होंने पाया कि उन्होंने भारतीय सेना में शामिल होने के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें अस्वीकार कर दिया गया था। लेकिन अब वो यूक्रेन अर्धसैनिक बल में शामिल होने जा रहा है।

रविचंद्रन 2018 मे खार्किव में नेशनल एयरोस्पेस यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए यूक्रेन गए थे। उन्हें जुलाई 2022 तक कोर्स पूरा करना था। इसी बीच रसिया यूक्रेन के बीच युद्ध आरंभ हो गया। यूक्रेन में जारी जंग के बीच रविचंद्रन परिवार का रविचंद्रन से संपर्क टूट गया था। दूतावास की मदद लेने के बाद वे रविचंद्रन से संपर्क करने में सफल रहे। उसने अपने परिवार को सूचित किया कि वह रूस के खिलाफ लड़ने के लिए यूक्रेनी अर्धसैनिक बल में शामिल हो गए।

 

Back to top button